फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shaheedi Sabha in Fatehgarh Sahib: A surge of faith, the queue of devotees has remained unbroken for 15 days.

फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा: आस्था का सैलाब, 15 दिनों से नहीं टूटी संगत की कतार

Fri, 26 Dec 2025 07:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Shaheedi Sabha in Fatehgarh Sahib: A surge of faith, the queue of devotees has remained unbroken for 15 days.
-लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा, शहीदी सभा का दूसरा दिन श्रद्धा में डूबा
विज्ञापन

---
फतेहगढ़ साहिब। दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अद्वितीय शहादत को समर्पित शहीदी सभा के दूसरे दिन फतेहगढ़ साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा साहिब ठंडा बुर्ज और गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में माथा टेककर महान शहीदों को नमन किया।
गौरतलब है कि एक दिसंबर से लेकर अब तक संगत की कतार टूटी नहीं है। शहीदी दीवार के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। आंखों में श्रद्धा और मन में सम्मान लिए संगत छोटे साहिबजादों की शहादत को नमन कर रही है। अमृत वेले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मुख्य दीवान हाल में आसा दी वार के पावन कीर्तन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत हेड ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह ने साहिबजादों की शहादत का मार्मिक इतिहास सुनाया। दिनभर गुरबाणी कीर्तन, कथा और अरदास का सिलसिला चलता रहा। जो बोले सो निहाल के जयकारों से समूचा वातावरण गूंज उठा और संगत भावविभोर हो गई।
विज्ञापन

टोडर मल दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से टोडर मल दीवान हाल और गुरुद्वारा परिसर के बाहर विशाल पंडालों में धार्मिक दीवान सजाए गए। प्रसिद्ध कथावाचकों, ढाडी और कविशरी जत्थों ने गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों के बलिदान की गाथा प्रभावशाली ढंग से सुनाई। कवि दरबार में प्रस्तुत रचनाओं ने शहीदों की कुर्बानी को जीवंत कर दिया, जिससे कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सेवा संस्थाओं और स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से संगत की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगत के लिए व्यापक इंतजाम
-24 घंटे गुरु का लंगर।
-चिकित्सा व प्राथमिक उपचार केंद्र।
-ठहरने की समुचित व्यवस्था।
-जोड़ा घर व गठड़ी घर।
-धार्मिक साहित्य व प्रदर्शनियां।
विशिष्ट हस्तियों ने भी टेका माथा
इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया सहित कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने हाजिरी भरकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 27 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत सुबह 9 बजे अलौकिक नगर कीर्तन निकलेगा जबकि दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में विशेष अमृत संचार समागम आयोजित होगा। शहीदी सभा के ये क्षण श्रद्धा, त्याग और मानवता की अमिट मिसाल बनकर संगत के हृदय में अंकित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article