{"_id":"c639004d2a3b46a49d7ecd7efb3fb40a","slug":"sgpc-gained-ground-in-the-u-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी को अमेरिका में मिली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी को अमेरिका में मिली जमीन
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि एसजीपीसी को अमेरिका के यूबा शहर में सिखी के प्रसार एवं प्रचार को प्रोत्साहित करने के लिए 13 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
मक्कड़ शुक्रवार को लुधियाना के गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल के तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे।
मक्कड़ ने कहा कि यूबा शहर में एसजीपीसी को भूमि आवंटित होने से अब एसजीपीसी अमेरिका में भी पहुंच गई है। इससे सिख धर्म को विदेशी जमीन पर अपनी पहचान दिलाने में सहायता मिलेगी और वहां सिखों के अधिकारों के हो रहे हनन पर रोक लगेगी। अमेरिका में सिख नागरिकों पर कई बार हमले हुए हैं।
स्टडी सर्किल के सालाना कार्यक्रम में भारत और विश्व के विभिन्न संगठनों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान गुरमति सिद्धांतों का प्रसार किया गया।
संस्था के मुख्य सचिव पृथ्वी सिंह ने कहा कि संस्था शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, भाषा तथा संस्कृति के प्रसार में प्रयासरत है। सर्किल ने देश में करीब 150 सर्किल गठित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
नॉन प्रोफेशनलों को गुरबाणी और कीर्तन गायन करवाना प्राथमिकता होगी। एक साल में करीब ग्यारह हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह में अंतरराष्ट्रीय प्रीचर भाई अमरीक सिंह ने मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। फरीदकोट के कृषि अधिकारी डॉ. अवनिंदर पाल सिंह, सर्किल के चेयरमैन प्रताप सिंह और महासचिव जतिंदरपाल सिंह ने संगठनात्मक रूप से पेश आ रही चुनौतियाें पर चिंतन मंथन किया।