{"_id":"629f885c9cec1665be672532","slug":"seven-year-old-saanvi-sood-preparing-to-reach-mount-everest-s-base-camp-ropar-news-pkl4529909199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय सानवी सूद माउंट एवरेस्ट के बैस कैंप पर पहुंचने की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वर्षीय सानवी सूद माउंट एवरेस्ट के बैस कैंप पर पहुंचने की तैयारी में
Seven-year-old Saanvi Sood preparing to reach Mount Everest's base camp
- फोटो : ROPAR
Link Copied
रोपड़। रोपड़ की बेटी नया इतिहास रचने जा रही है। रोपड़ निवासी सात वर्षीय सानवी सूद ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का लक्ष्य तय किया हुआ है। मोहाली के यादविंद्रा स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ती सानवी सूद भारत की सबसे छोटी उम्र की पहली लड़की होगी जो यह रिकार्ड कायम करने की तरफ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
सानवी दुनिया में नया रिकार्ड कायम करने की उम्मीद से लगातार आगे बढ़ रही है। सानवी के पिता दीपक सूद ने बताया कि उनकी बेटी सानवी अब तक 4400 मीटर की ऊंचाई पर लगभग 50 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है और 15 किलोमीटर का सफर बाकी बचा है। सानवी सूद ने कहा कि उसे लोगों से दुआओं की उम्मीद है। सानवी के पिता दीपक सूद को अपनी बेटी पर गर्व है और उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी यह रिकार्ड कायम करेगी। पिता ने बताया कि सानवी केवल 6 दिन की तैयारी के बाद यह मुकाम हासिल करने के लिए जा रही है और उसने एक जून को यह सफर शुरू किया था। उन्होंने बताया कि यहां आने-जाने का 130 किलोमीटर का ट्रैक है और इसकी ऊंचाई लगभग 5400 मीटर है और वहां ऑक्सीजन का स्तर 65 प्रतिशत रह जाता है। उन्होंने बताया कि 9 लोगों के ग्रुप में सानवी ट्रैक पर लीड कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।