फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Seven teams formed to arrest Amritpal, the main accused in the Kamal Kaur murder case

Ludhiana News: कमल कौर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल की गिरफ्तारी के के लिए सात टीमें गठित

Sat, 14 Jun 2025 08:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Seven teams formed to arrest Amritpal, the main accused in the Kamal Kaur murder case
-कमला कौर भाभी की हत्या के मामले में जांच के लिए सैंपल लैब भेजे
विज्ञापन

--
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। सोशल मीडिया पर विवादित व अश्लील रील अपलोड करने वाली लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में बेशक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली, लेकिन तीसरा व मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा।
वह इंटरनेट मीडिया के जरिये लोगों को धमकियां देने के बयान जारी कर रहा है। कमल कौर की हत्या के मास्टरमाइंड अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है। इसमें कैंट थाना पुलिस, सीआईए वन व सीआई टू की टीमों के साथ साइबर सेल की टीमें लगातार उसकी मूवमेंट की ट्रैक करने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रहीं हैं।
विज्ञापन

दुष्कर्म की भी आशंका
कमल कौर भाभी की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। माना जा रहा है कि दुष्कर्म करने के बाद उसका गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल की जांच में इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। मृतका के सैंपल खरड़ व फरीदकोट मेडिकल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही इस दावे से सही ढंग से पर्दा हट सकेगा। आरोपियों पर दर्ज हत्या की धाराओं के साथ अन्य धारा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में बठिंडा पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरों और तरनतारन के निमनरजीत सिंह के रूप में हुई थी। आरोपितों ने पूछताछ में खुलासा किया कंचन अपना नाम कमल कौर रखकर यूथ को गलत रास्ते पर लेकर जा रही थी। उसे पहले भी समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी। कार खराब होने का बहाना बनाकर वे उसे गैराज पर ले गए और उसका गला घोंट दिया। हत्याकांड के मास्टरमाइंड अमृतपाल सिंह को माना जा रहा है। वहलगातार उसकी हत्या की जिम्मेदारी भी ले रहा है, लेकिन उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सोशल मीडिया से डिलीट होने लगे वीडियो
कंचन की तरह सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट करने वाली कई लड़कियों ने अपने वीडियो डिलीट कर दिए हैं। कुछ लड़कियों ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article