फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Seeing the police, the robbery accused left the stolen Activa and ran away

Ludhiana News: पुलिस को देख चोरी की एक्टिवा छोड़ भागा लूट का आरोपी

Sat, 19 Oct 2024 11:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 19 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Seeing the police, the robbery accused left the stolen Activa and ran away
एक्टिवा के साथ-साथ उसकी डिग्गी में रखे सात मोबाइल भी पुलिस को हुए बरामद
विज्ञापन

थाना बस्ती जोधेवाल में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी है सीआईए थ्री
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। चोरी की एक्टिवा पर राहगीरों से लूटपाट करने वाला आरोपी पुलिस को देखकर बस्ती जोधेवाल के काकोवाल रोड इलाके से फरार हो गया। आरोपी चोरी की एक्टिवा वहीं छोड़ गया और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जब पुलिस ने एक्टिवा की तलाशी ली तो डिग्गी में से विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल मिले, जो आरोपी ने राहगीरों से लूटे थे और किसी को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने इस मामले में बस्ती जोधेवाल थाने में सुंदर नगर के रहने वाले लखन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी लखन कुमार का पता लगाने में जुटी है।
सीआईए थ्री में तैनात एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लखन कुमार लूटपाट करने की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी चोरी की एक्टिवा पर कई वारदातें कर चुका है और इस समय काकोवाल रोड पर किसी को चोरी के मोबाइल बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर ली, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि चोरी की एक्टिवा बरामद करने के बाद चेक किया तो उसमें राहगीरों से लूटे हुए विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

उधर, थाना सलेम टाबरी पुलिस ने तरनतारन के गांव कीढि़या निवासी सरबजीत सिंह और बहादुर के रोड स्थित गगनदीप काॅलोनी निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह आरोपियों ने वाहन और मोबाइल कहां से चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed