फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Seeing the police blockade, the liquor smugglers fled leaving their car and bike

पुलिस नाकाबंदी को देख अपनी कार और बाइक छोड़ फरार हुए शराब तस्कर

Tue, 01 Mar 2022 10:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:02 PM IST
विज्ञापन
Seeing the police blockade, the liquor smugglers fled leaving their car and bike
लुधियाना। शराब तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए थ्री की टीम ने होंडा सिटी कार से अवैध शराब की 40 पेटियां बरामद कीं जबकि लाडोवाल के इलाके से बाइक पर 60 बोतल बरामद हुई हैं। कमिश्नरेट पुलिस के दो थानों ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए सीआईए-3 के इंचार्ज सुखराज सिंह ने बताया कि एएसआई अमरजीत सिंह को सूचना मिली थी कि संगोवाल के नजदकी सुआ पुल पर तस्कर शराब बेचने के लिए आ रहा है। पुलिस टीम के साथ मौके पर रेड की गई तो आरोपी ने पुलिस को आते हुए देख लिया और अपनी होंडा सिटी कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया। होंडा सिटी कार की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से कई कंपनियों की अवैध शराब की 40 पेटियां बरामद की गईं है। इस मामले में थाना सदर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में सीआईए-3 के एएसआई दविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ लाडोवाल गश्त पर मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली थी कि लाडोवाल में एक तस्कर शराब बाइक पर शराब सप्लाई करने के लिए जा रहा है। इस पर पुलिस ने नाका लगाकर आरोपी को बाइक पर आते हुए रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह बाइक छोड़कर भाग गया। उसकी बाइक के दोनों तरफ केनी लटकी हुई थी। पुलिस ने केनी चेक की तो उनके अंदर 30-30 बोतल बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव रजापुर के रांझा के रूप में हुई है। थाना लाडोवाल में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed