फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   security return, security return to police in ludhiana, ludhiana security return

शिवसेना पंजाब के पदाधिकारियों ने सुरक्षा लौटाई

Tue, 26 Apr 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 26 Apr 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
security return, security return to police in ludhiana, ludhiana security return
प्रदर्शन - फोटो : demo
खन्ना में शिवसेना पंजाब के लेबर विंग पंजाब प्रधान दुर्गा गुप्ता की गोली मारने के बाद इंसाफ न मिलने पर शिवसेना पंजाब के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया है। शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, पंजाब प्रधान संजीव घनौली और अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपनी सरकारी गाड़ियां और पुलिस के सुरक्षाकर्मी वापस भेज दिए।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक दुर्गा गुप्ता के परिवार वालों को इंसाफ नहीं मिलता तब तक वह विभाग से कोई सुरक्षा नहीं लेंगे। हालांकि विभाग ने सभी के सुरक्षाकर्मी दोबारा से उनके घरों में भेज दिए है, लेकिन कोई भी पदाधिकारी सुरक्षाकर्मी लेकर नहीं जा रहा है। शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन मंगलवार को बिना सुरक्षा गार्ड के ही घूमते रहे। 
विज्ञापन


टंडन ने कहा कि दुर्गा गुप्ता के परिवार को कोई इंसाफ नहीं दिया जा रहा। पुलिस दुर्गा पर गोली चलाने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। दुर्गा के परिवार को जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा उनकी पार्टी के पदाधिकारी बिना सुरक्षा के ही सड़कों पर चलेंगे। अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्मशान घाट में हवाई फायरिंग करने वाले शिव सैनिकों पर केस 
खन्ना। शिवसेना नेता दुर्गा गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट में हवाई फायरिंग करने के आरोप में शिवसेना पंजाब के प्रधान संजीव धनौली के अलावा राजेश पाल्टा, अश्वनी शर्मा और राजेश मलिक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि कानून किसी को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed