फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   School children reached the Cand Canal to bathe after being bunked from the school, two drowned

स्कूल से बंक मार कैंड नहर नहाने पहुंच गए स्कूली बच्चे, दो डूबे

Sat, 23 Apr 2022 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
School children reached the Cand Canal to bathe after being bunked from the school, two drowned
लुधियाना। स्कूल जाने में देरी होने के कारण घर लौटने के बजाय छह छात्र बंक मारकर मलेरकोटला रोड स्थित कैंड नहर पर पहुंच गए। वहां तीन छात्र नहाने के लिए कूदे और उनमें से दो डूब गए। एक बच्चे को राहगीरों ने बचा लिया। राहगीरों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाए। मृतकों की पहचान गुरमीत नगर निवासी विजय (15) और सुरजीत नगर निवासी आयुष (15) के रूप में हुई है। वहीं भूपिंदर सिंह को बचा लिया गया है। थाना डेहलों पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

तीनों को डूबते देख दोस्ताें ने मचाया शोर
थाना डेहलों के प्रभारी ने बताया कि विजय, आयुष और भूपिंदर एक ही स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र थे। छह दोस्त एक साथ ही स्कूल जाते थे। शनिवार को वह घर से स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन देरी होने के कारण वह स्कूल जाने के बजाय सीधे कैंड नहर की तरफ निकल गए। वहां पर तीनों नहर में नहाने के लिए जाने लगे। उनके साथ गए अन्य तीन दोस्तों ने उन्हें नहर में उतरने के लिए मना किया था। दोस्तों की बात न मानकर तीनों ने नहर में छलांग मार दी। जब तीनों डूबने लगे तो बाहर खड़े दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर राहगीरों ने एक को बचाया
शोर सुनकर राहगीरों ने नहर में कूदकर भूपिंदर को तो बचा लिया, लेकिन तेज बहाव के चलते विजय और आयुष बह गए। काफी कोशिश के बाद भी राहगीर उन्हें नहीं बचा सके। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और दोनों बच्चों के शव बाहर निकलवाए। जांच अधिकारी परमदीप सिंह ने बताया कि भूपिंदर सिंह की हालत खतरे से बाहर है। इसके अलावा रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed