फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sandeep Kahlon and Baldev Chaudhary were interrogated face to face

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : संदीप काहलों और बलदेव चौधरी को आमने सामने बैठाकर हुई पूछताछ

Mon, 18 Jul 2022 01:24 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Kahlon and Baldev Chaudhary were interrogated face to face
लुधियाना। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप काहलों और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले बलदेव चौधरी को आमने सामने बैठाकर पूछताछ हुई। पुलिस ने आरोपी सतबीर और जसकरण को भी बैठाया था, लेकिन उनसे कई सवालों के जवाब नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने बलदेव चौधरी और संदीप काहलों को आमने सामने बैठाया और कई सवालों के जवाब लिए। पुलिस सोमवार को सभी आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश करेगी। दावा है कि जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। संदीप काहलों और बलबीर चौधरी को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई है। कई सवालों के जवाब तो आरोपियों ने दिए हैं। जिससे कई क्लू पुलिस के हाथ लगे हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ सवालों के जवाब आरोपियों ने गोलमोल देकर पुलिस को उलझाने की कोशिश की है, ताकि पुलिस अपनी जांच का एंगल बदल दे। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने कहा कि अभी इस मामले में गैंगस्टर मनी रइया और मंदीप तूफान फरार है। उनकी तलाश में कई स्थानों पर छापामारी भी चल रही है। कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

अब जिन सवालों का जवाब संदीप काहलों और बलबीर चौधरी ने दिए है। उन पर अधिकारियों से बातचीत कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की पूरी चेन जोड़ने की कोशिश जा रही है, ताकि हत्याकांड में शामिल हर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed