फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sage brothers dragged factory accused filed for attempt murder

सगे भाइयों को फैक्टरी में खींच किया हमला, आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Wed, 25 Nov 2020 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sage brothers dragged factory accused filed for attempt murder
लुधियाना। थाना बस्ती जोधेवाल के फांबड़ा रोड पर कुछ युवकों ने दो सगे भाइयों से को फैक्टरी के अंदर खींच कर तेजधार हथियार से कातिलाना हमला किया। नूरवाला रोड स्थित बसंत विहार निवासी अनुज महेंद्रू ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने आरोपी जसमीत सिंह, उसके तीन भाइयों और पिता सहित अन्य युवकों पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अनुज की शिकायत के मुताबिक वह 23 नवंबर को एक्टिवा पर माल लोड कर फांबड़ा रोड स्थित धालीवाल प्रोडक्ट कंपनी में देने के लिए गया था। वह सामान देकर बाहर निकला तो सड़क पर आरोपियों ने सीमेंट लगा रखा था। जब वह सीमेंट के ऊपर से गुजरा तो आरोपियों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं।उसका भाई सौरव उसे छुड़वाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। इसके बाद दोनों भाइयों को फैक्टरी के अंदर खींच कर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। एएसआई विजय कुमार के मुताबिक आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed