{"_id":"62d58cafa92cac651d2ac3fe","slug":"sad-to-picket-at-jantar-mantar-tomorrow-for-release-of-sikh-prisoners-in-jails-ludhiana-news-pkl456956476","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा : जेलों में बंद सिख कैदियों को रिहाई के लिए कल जंतर मंतर में धरना देगा शिअद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा : जेलों में बंद सिख कैदियों को रिहाई के लिए कल जंतर मंतर में धरना देगा शिअद
विज्ञापन
लुधियाना। जेल में बंद सिख कैदियों की रिहाई के लिए अकाली दल 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर 11 से एक बजे धरना देगा। इससे पहले दल के कार्यकर्ता बंगला साहिब गुरुद्वारा में एकत्र होंगे। वहां अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी सुप्रीमो की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरने को कामयाब बनाने के लिए लुधियाना में सर्किल अध्यक्षों की मीटिंग कर वहां बढ़ चढ़कर जाने के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही अपील की है कि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंचें।
यह जानकारी अकाली दल के जिला प्रधान हरभजन सिंह डंग ने एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली जेल में कई सिख कैदी बंद हैं, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है। अकाली दल ऐसे सिख कैदियों की रिहाई की मांग लंबे समय से कर रहा है। अब अकाली दल चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र नहीं माना तो संघर्ष शुरू किया जाएगा। डंग ने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राजग के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने के सवाल पर कहा कि हम दरबार साहिब को टैंकों से गिराने वाली कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवार को वोट नहीं दे सकते है।
भाजपा से पहले हमारा गठबंधन रहा है। ऐसे में हम उनको वोट दे रहे हैं। संगरूर में अकाली दल उम्मीदवार की हार पर कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है। सत्तारूढ़ आप का उम्मीदवार भी हार गया। इससे पता चलता है कि आप की सरकार की नीतियों को लोगों ने पंसद नहीं किया। उन्हें संगरूर लोकसभा चुनाव में करारी हार दे दी। इस अवसर पर गुरमीत सिंह कुलार सहित अन्य नेता उपस्थित थे।