फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sacrilege at Khanna Shiv Mandir: Accused out of reach, Minister Aman Arora arrives

खन्ना शिव मंदिर में बेअदबी: आरोपी पकड़ से दूर, मंत्री अमन अरोड़ा पहुंचे

Sat, 17 Aug 2024 09:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 17 Aug 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
Sacrilege at Khanna Shiv Mandir: Accused out of reach, Minister Aman Arora arrives
खन्ना। खन्ना के प्रसिद्ध शिव मंदिर में हुई बेअदबी की घटना के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शनिवार शाम को पंजाब के आवास एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा बेअदबी की घटना का जायजा लेने के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर कमेटी के सभी सहयोगियों व खन्ना वासियों से मुलाकात की और इस घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी साथियों ने सरकार और खासकर स्थानीय पुलिस के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि दो दिन पहले 15 अगस्त को खन्ना शहर में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने अति प्राचीन मंदिर में स्थित शिवलिंग को तोड़ दिया और बड़े पैमाने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उस दिन के बाद से हमारे खन्ना विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद, पुलिस और नागरिक प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। उन्होंने कहा कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि यह सिर्फ खन्ना की नहीं, बल्कि पूरी पंजाब पुलिस की आरोपियों को पकड़ने और उन्हें सजा दिलाने की पहल होगी। मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान भी इस घटना से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग किसी धर्म या समुदाय के नहीं होते।
विज्ञापन

----
फोटो कैप्शन
-मंदिर कमेटी व हिंदू संगठनों से मुलाकात करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed