{"_id":"606adef1e3376c678015533e","slug":"rt-pcr-test-kiosks-and-vaccination-van-launched-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आरटीपीसीआर टेस्ट कियोस्क शुरू, वैक्सीनेशन वैन की भी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आरटीपीसीआर टेस्ट कियोस्क शुरू, वैक्सीनेशन वैन की भी शुरुआत
Mon, 05 Apr 2021 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 03:28 PM IST
सार
- पंजाब में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
- लुधियाना में आरटी पीसीआर टेस्ट कियोस्क बनाए गए
विज्ञापन
लुधियाना में आरटीपीसीआर वैन शुरू
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच लुधियाना प्रशासन ने आरटी पीसीआर टेस्ट कियोस्क बनाए हैं। इसके अलावा वैक्सीनेशन वैन शुरू की गई हैं। जिला सिविल सर्जन ने बताया कि 200 वैक्सीनेशन वैन जल्द शुरू की जाएंगी। बिना मास्क के घूम रहे लोगों के मोबाइल टीम आरटी पीसीआर टेस्ट कर रही हैं।
विज्ञापन
पंजाब में हर रोज कोरोना संक्रमण से 50 से अधिक मौतें हो रही हैं। रविवार को भी राज्य के 10 जिलों में 51 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 3019 नए मामले सामने आए हैं। 33 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक पंजाब में संक्रमण से 7083 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में अब तक 6080083 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 251460 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 219063 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मामले भी बढ़कर 25314 पहुंच चुके हैं। रविवार को अमृतसर में 10, बठिंडा में 1, गुरदासपुर में 7, होशियारपुर में 7, जालंधर में 7, लुधियाना में 7, एसएएस नगर में 3, पटियाला में 3, रोपड़ में 4, तरनतारन में 2 मरीजों की जान चली गई।
विज्ञापन
Punjab: Amid increasing COVID cases, Ludhiana district administration sets up RT-PCR test kiosks; launches vaccination vans
विज्ञापन
"200 vaccination vans will be set up soon. Besides, we've mobile teams conducting RT-PCR tests of people seen without masks", says the Civil Surgeon pic.twitter.com/XriZMmsr7A— ANI (@ANI) April 5, 2021