फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Rs 13 lakh recovered from Munshi's house and Rs 6 lakh from his associate

Ludhiana News: मुंशी के घर से 13 लाख और साथी से छह लाख रुपये बरामद

Tue, 18 Nov 2025 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 18 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 13 lakh recovered from Munshi's house and Rs 6 lakh from his associate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। सिधवां बेट के मालखाने से करोड़ों रुपये की ड्रग मनी गायब करने के आरोप में गिरफ्तार मुंशी गुरदास से पुलिस ने बड़ी बरामदगी की है। पुलिस रिमांड के दौरान गुरदास ने स्वीकार किया कि उसने लाखों रुपये अपने घर में छिपाकर रखे थे। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची, जहां उसने अपने दबाकर रखे 10 लाख रुपये निकाल दिए। इसके बाद पुलिस ने अलमारी से तीन लाख रुपये और बरामद कर लिए। पुलिस ने गुरदास के घर से कुल 13 लाख रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में गुरदास ने खुलासा किया कि वह निकाली गई ड्रग मनी अपने एक अन्य साथी के पास भी रखता था। पुलिस ने उसके बताए अनुसार आरोपी मनोज कुमार उर्फ मंगू को भी मामले में नामजद कर उसके पास से 6 लाख रुपये बरामद कर लिए। मनोज को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसका रिमांड लिया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि मनोज से पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। दूसरी ओर, गुरदास का चार दिन का रिमांड पूरा होने पर पुलिस ने उसे फिर अदालत में पेश किया। अदालत ने चार और दिन का रिमांड मंजूर किया। इससे पहले शुक्रवार को एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने आरोपी मुंशी गुरदास को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए थे। एसएसपी द्वारा बनाई गई विशेष जांच टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि मालखाने के पूरे रिकॉर्ड की गहनता से जांच हो सके।
विज्ञापन


लाइटर से पिघलाता था सील :
सूत्रों के अनुसार, गुरदास मालखाने में जमा सामान की सील को लाइटर से पिघलाकर तोड़ता था। इसके बाद दोबारा सील लगाकर धोखाधड़ी को छिपा देता था। इस काम में उसका सहयोगी मनोज उसकी मदद करता था। इसी कारण मनोज से छह लाख रुपये बरामद करने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed