फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ropar man, return to homeland, ropar

कुवैत में जिंदगी-मौत के बीच में झूल रहे दविंदर को लाया गया स्वदेश

Sat, 29 Aug 2020 09:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
ropar man, return to homeland, ropar
दो माह से कोमा में चल रहे गांव कटली वासी युवक दविंदर सिंह (28) की कुवैत से घर वापसी हो गई है। शनिवार को दविंदर अपने परिवार के पास पहुंच गया है। गौरतलब है कि दविंदर सिंह वासी गांव कटली चार साल पहले रोजगार के लिए कुवैत में गया था और इसी साल जनवरी में वह भारत आया था और शादी की मंगनी करवाकर कुछ ही दिन बाद कुवैत चला गया। दविंदर सिंह की छह माह बाद शादी रखी गई थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। दविंदर सिंह दो माह पहले कुवैत में पहले ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी का शिकार हो गया और इसके बाद से वह कोमा में है। उसका कुवैत के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बात का पता लगने पर दविंदर सिंह के बुजुर्ग माता-पिता परेशान हो गए और उन्होंने उसे घर लाने के लिए कई नेताओं और समाजसेवी लोगों से संपर्क किया। सीनियर अकाली नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने भी दविंदर सिंह को घर लाने के लिए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के जरिये विदेश मंत्रालय को पत्र लिख अपनी बात पहुंचाई। वहीं सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने भी दविंदर सिंह के माता-पिता के साथ मुलाकात कर हवाई यात्रा शुरू होने पर लड़के को भारत लाने का वादा किया। इस बीच कुवैत के अलावा अन्य देशों में बसे पंजाबियों ने दविंदर सिंह की मदद की। जानकारी के अनुसार कुवैत वासी स्टील कारोबारी सुरजीत के अलावा शहीद भगत सिंह क्लब कुवैत और पहलां इंसानियत संस्था के सहयोग से दविंदर सिंह की घर वापसी हो सकी। दविंदर सिंह को शनिवार सुबह दिल्ली से एंबुलेंस के जरिये लाया गया। अब उसे आनंदपुर साहिब के गुरु तेग बहादुर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पहलां इंसानियत संस्था ने दविंदर सिंह का इलाज करवाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह के इलाज पर कुवैत में छह लाख रुपये का खर्च आया है और उसे साढे़ तीन लाख रुपये खर्च कर भारत लाया गया है। यह राशी कुवैत और अन्य देशों में बसे पंजाबियों ने जोड़कर खर्च की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed