{"_id":"576eae314f1c1bc525b49fcc","slug":"rally-cycle-rally-for-smart-city-ludhiana-cycle-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली निकाल दिया तंदरुस्ती और प्रदूषण मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली निकाल दिया तंदरुस्ती और प्रदूषण मुक्ति का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 25 Jun 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में स्मार्ट सिटी मिशन की पहली वर्षगांठ पर साइकिल रैली निकालते प्रशासनिक अधिकारी व लोग।
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी मिशन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार सुबह लुधियानवियों ने साइकिल रैली निकाल कर तंदरुस्ती और प्रदूषण मुक्ति का संदेश दिया। इसके अलावा सुबह से लेकर शाम तक कई कार्यक्रम आयोजित करके मिशन को आगे बढ़ाने का प्रण लिया गया।
शनिवार सुबह गुरु नानक देव स्टेडियम में सुबह साढ़े पांच बजे पूरी चहल पहल थी। जिला प्रशासन, नगर निगम, हीरो साइकिल्स, एवन साइकिल्स, रालसन टायर इत्यादि के सहयोग से साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली स्टेडियम से शुरू होकर फव्वारा चौक, घुमार मंडी, फिरोजपुर रोड से एमबीडी मॉल तक गई। रैली में डीसी रवि भगत, निगम आयुक्त घनश्याम थोरी, एडिशनल कमिश्नर सुरभि मलिक, अमृत कौर गिल, यूसीपीएमए प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, अर्पण साइकिल्स के एमडी यूके नारंग समेत कई गणमान्य लोगों ने भी साइकिलिंग की।
विज्ञापन
डीसी रवि भगत और निगम आयुक्त घनश्याम थोरी ने लुधियाना को स्मार्ट सिटी की पहली सूची में शामिल कराने में योगदान पर लुधियानवियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही शहर को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए बाकायदा काम शुरू कर दिया गया है।
इसके अलावा बचत भवन में स्मार्ट सिटी पर आयोजित बैठक में बारिश के पानी की संभाल पर मंथन किया गया। इस अवसर पर मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, डीसी रवि भगत, निगम कमिश्नर घनश्याम थोरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। शाम को स्थानीय होटल में आर्किटेक्चर इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने स्मार्ट सिटी को लेकर अपने सुझाव दिए और शहर को स्मार्ट बनाने पर मंथन किया गया।