{"_id":"6643a9006d0d54a02d00204e","slug":"rajasthan-police-registered-a-case-of-kidnapping-against-ten-police-personnel-of-punjab-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-104530-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पंजाब के दस पुलिस मुलाजिमों पर राजस्थान पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पंजाब के दस पुलिस मुलाजिमों पर राजस्थान पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया
Tue, 14 May 2024 11:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 14 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
युवक को अफीम के साथ किया था गिरफ्तार, परिवार वालों ने लगाए अगवा कर फंसाने के आरोप
जल्द ही लुधियाना आ सकती है जोधपुर की पुलिस, अपने साथियों के बचाव में जुटी लुधियाना पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। नशा तस्करी के आरोप में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक के परिवार वालों ने राजस्थान की जोधपुर पुलिस के पास लुधियाना के पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पंजाब पुलिस के दस मुलाजिमों पर राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने अपहरण, वसूली करने के साथ-साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
हैरानी की बात यह है कि कमिश्नरेट पुलिस ने युवक को राजस्थान से काबू किया और उसकी गिरफ्तारी लुधियाना में दिखा दी। इसके बाद परिवार वालों ने सारे सबूत जुटाने के बाद मामला दर्ज करवा दिया। अब जोधपुर की पुलिस किसी समय भी लुधियाना आ सकती है, जबकि लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस अपने साथियों के बचाव में जुट गई है कि उन्हें कैसे बचाया जा सके। जोधपुर के झंवर निवासी भीखा राम की शिकायत पर जोधपुर पुलिस ने इंद्रजीत सिंह, एएसआई सुभेघ सिंह, मनिंदर सिंह, गुरपिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, बसंत लाल, धनवंत सिंह, हरप्रीत कौर, सतनाम सिंह, राजकुमार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता जोधपुर के झंवर निवासी भीखा राम ने बताया कि 6 मार्च को उसका बेटा मनवीर कोचिंग के लिए जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि लुधियाना पुलिस ने उसे ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद की है। लुधियाना पुलिस ने उसे डाबा रोड से गिरफ्तार करने का दावा किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लुधियाना के पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को झंवर इलाके से अगवा कर लिया और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने उसे मामले में फंसाने के लिए झूठे सबूत भी पेश किए। परिवार ने विभिन्न टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज हासिल की। इनमें मनवीर पुलिसकर्मियों के साथ कार में राजस्थान से पंजाब जाते हुए दिखाई दे रहा है। राजस्थान पुलिस का कहना है कि लुधियाना सिटी पुलिस ने जोधपुर निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद होने का दावा कर उसे ड्रग तस्करी के झूठे मामले में फंसा दिया। इस मामले में एडीसीपी 2 देव सिंह ने बताया कि लुधियाना पुलिस ने भी मामला दर्ज किया हुआ है और जोधपुर पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। अभी तक जोधपुर पुलिस ने कमिश्नरेट पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है। दोनों मामलों की जांच के दौरान ही पता चल पाएगा कि कौन सही है और कौैन गलत है। एडीसीपी-2 देव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।