फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Raja Vading and Kamaljit Brar came out of the funeral of the MLA and had an argument

Ludhiana News: विधायक के अंतिम संस्कार से बाहर निकले राजा वड़िंग व कमलजीत बराड़ में बहस

Sun, 12 Jan 2025 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Raja Vading and Kamaljit Brar came out of the funeral of the MLA and had an argument
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के अंतिम संस्कार के बाद श्मशानघाट के बाद उस समय माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया जब पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व कांग्रेसी कमलजीत बराड़ के बीच तीखी बहस हो गई। बहस इस कदर बढ़ गई कि कमलजीत बराड़ व राजा वड़िंग ने एक दूसरे को गालियां तक दे डालीं। दोनों एक दूसरे को धमकियां देते रहे। समर्थकों के बीच बचाव के चलते दोनों एक दूसरे तक नहीं पहुंच पाए। राजा वड़िंग के सुरक्षा कर्मचारी उन्हें वहां से ले गए।

राजा वड़िंग विधायक गोगी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद गाड़ी में सवार होकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बाहर पहले से ही खड़े पूर्व कांग्रेसी नेता कमलजीत बराड़ ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। उनके साथ पूर्व पार्षद परमिंदर लापरा भी मौजूद थे। गाड़ी के रुकते ही कमलजीत बराड़ ने राजा वड़िंग को गालियां देनी शुरू कर दिया। बराड़ ने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग उसे देख मूछो को तांव दे रहे थे और उन्हें ललकार रहे थे। एक दम से राजा वड़िंग को गालियां निकालते ही राजा वड़िंग के सुरक्षा कर्मचारी हरकत में आ गए और उन्होंने पूरी गाड़ी घेर ली। कमलजीत बराड़ उन्हें पीछे हटने के लिए कहते रहे और बार बार वड़िंग को गाड़ी से नीचे उतरने की चुनौती देते रहे। राजा वड़िंग ने भी बराड़ द्वारा गालियां देने के बाद खुद पर काबू नहीं रख पाए और सीधे बाराड़ को भी गालियां देने लगे। इस दौरान उनके सुरक्षा कर्मचारी काफिला लेकर वहां से निकल गए। उल्लेखनीय है कि राजा वड़िंग और कमलजीत बराड़ के बीच विवाद का पुराना नाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी दोनों नेता आमने सामने थे और उस समय भी विवाद कर चुके थे। राजा वड़िंग ने कमलजीत बराड़ को पार्टी से बाहर निकाला था। जिसके बाद उनका विवाद ओर बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed