फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Raised demand action against careless doctor staff Ludhiana

लुधियाना में लापरवाह डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई

Fri, 18 Dec 2020 11:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Raised demand action against careless doctor staff Ludhiana
लुधियाना। ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया छोड़ने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शिकायत देने के छह दिनों बाद भी कोई कार्रवाई न होते देख पीड़ित परिवार ने शिवसेना (महासंग्राम) की अगुवाई में सिविल अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की है की लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और स्टॉफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शिवसेना (महासंग्राम) के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि उनके दोस्त अरविंदर सिंह की पत्नी का सिविल अस्पताल में ऑपरेशन से बेटा हुआ था। उस दौरान डॉक्टर और स्टाफ ने लापरवाही कर पेट में तौलिया छोड़ दिया था। दर्द होने पर जब उन्होंने दूसरे अस्पताल में दिखाया तो इस बात का खुलासा हुआ। इसकी शिकायत सिविल अस्पताल की चौकी और एसएमओ में दी गई। अवतार ने कहा कि छह दिन बीत चुके हैं, अब तक कोई कार्रवाई नहीं गई। अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदर्शन को और तेज करेंगे। वहीं, एसएमओ का कहना है कि इस मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed