{"_id":"b3e68cbb8ca1b2f71b9bc98dd78edc5a","slug":"railway-station-officers-scolded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन के हालात पर अधिकारियों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन के हालात पर अधिकारियों की क्लास
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए रेलवे के अधिकारियों ने भी कसरत शुरू कर दी है। शनिवार को सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप की तीन अधिकारियों की टीम ने स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान टिकट बुकिंग घर के पीछे गंदगी, मेन गेट पर कब्जा कर खड़े होने वाले रेहड़ी फड़ी वाले, रेलवे स्टेशन की दीवार के साथ गंदगी डालने वाले होटल मालिक और पार्किंग वालों की टीम की अधिकारियों ने अच्छी तरह से क्लास लगाई। सीनियर डीसीएम रोशन सिंह की अगुवाई वाली टीम में एके सिंह और एसपी बतरा भी शामिल थे।
सीनियर डीसीएम रोशन सिंह ने सबसे पहले प्लेटफार्म पर सफाई की चेकिंग की। उसके बाद उन्होंने रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर की टूटी हुई बारियों को रिपेयर कराने नई कुर्सियां लेने के आदेश दिए। इसके बाद रिजर्वेशन सेंटर के साथ पड़ी रेलवे की खाली जगह पर लगे कूड़े के डंप को हटाने के लिए कहा गया। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर पहुंची, जहां उन्होंने रेलवे अधिकारियों को रेहड़ी फड़ी की तरफ से रेलवे की जमीन पर किए कब्जे खाली कराने के आदेश दिए। अधिकारियों ने कहा कि यहां कब्जा कर बैठे हुए लोगों पर जल्द ही कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम रेलवे और आरपीए-जीआरपी के साथ मिल कर एक संयुक्त टीम बनाई गई है। जो यहां से कब्जा खाली करवाएगी। उसके बाद टीम ने स्टेशन के बाहर बने रेस्तरां की चेकिंग की और फिर पार्किंग वाले की क्लास लगाई गई। पार्किंग ठेकेदार के करिंदों ने काफी गंदगी फैला रखी थी। जिस पर टीम ने ठेकेदार को एक हजार रुपये जुर्माना और चेतावनी नोटिस दिया। अधिकारियों ने उसके बाद स्टेशन पर नाजायज तौर पर खड़े रिक्शा और रेहड़े वालों के दोपहिया वाहन जब्त करने के आदेश भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि टीम ने स्टेशन की अलग अलग जगहों का दौरा किया। जहां भी सुधार की जरूरत थी, अधिकारियों को कह दिया गया है। आरपीएफ और जीआरपी को आदेश दिए गए हैं कि रेलवे स्टेशन के आस-पास कहीं भी कब्जा नहीं होना चाहिए। अगर वह आदेश नहीं मानते तो लापरवाही बरतने वाले मुलाजिम को सस्पेंड कर दिया जाएगा।