{"_id":"687ba4474e458ca7e70e1cf7","slug":"questions-raised-on-inauguration-of-incomplete-airport-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-111167-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: अधूरे एयरपोर्ट के उद्घाटन पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: अधूरे एयरपोर्ट के उद्घाटन पर उठे सवाल
विज्ञापन
-हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में टर्मिनल से एप्रन तक वैकल्पिक मार्ग का काम बाकी
-रनवे चौड़ा करने का काम प्रगति पर, रखरखाव के अभाव में लाखों का सामान हो रहा खराब
-- -
कंवरपाल
हलवारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को हलवारा स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्धघाटन करेंगे। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने इसका एलान किया है। दूसरी तरफ अधूरे एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
पिछले सात साल से बन रहे एयरपोर्ट के लिए वायु सेना केंद्र हलवारा के रनवे का इस्तेमाल किया जाना है जिसे चौड़ा करने का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। रनवे का काम कर रही कबीर इन्फ्रास्ट्रक्टर्स कंपनी के एयरपोर्ट प्रोजेक्ट मैनेजर राजवीर सिंह ने बताया कि टैक्सी वे को मुख्य रनवे के साथ जोड़ दिया गया है लेकिन सेना केंद्र में रनवे के एक भाग को चौड़ा करने का काम अभी चल रहा है। इसे पूरा होने में दो महीने लग सकते हैं। राजवीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने टर्मिनल के स्टील स्ट्रक्चर की जगह मजबूत दीवार खड़ी करने को कहा था। इसके अलावा वीवीआईपी के साथ सुरक्षा दस्तों की विशेष पैट्रोलिंग के लिए दीवार के साथ एप्रन तक वैकल्पिक मार्ग बनाए जाने के आदेश दिए गए थे। दीवार बना दी गई है और नए मार्ग की लेवलिंग कर दी गई है। उस पर कंक्रीट डालने का काम भी बाकी है जिसमें समय लगेगा।
गौरतलब है कि प्रथम चरण में एयर इंडिया विस्तारा एयरलाइन ने हफ्ते में दिल्ली के लिए दो अप-डाउन उड़ानें शुरू करने की हामी तो भरी है लेकिन उड़ानें कब शुरू होंगी इसकी बुकिंग आदि के बारे में अनुसूची तक जारी नहीं की है। मंत्री संजीव अरोडा ने भी कहा है कि उद्घाटन के बाद एयर इंडिया विस्तारा इस पर काम करेगी और अनुसूची जारी कर देगी।
विज्ञापन
रखरखाव न होने के कारण खराब हो रहा सामान
162 एकड़ जमीन में बने एयरपोर्ट टर्मिनल की इमारत में रखा सामान भी रखरखाव न होने के कारण खराब हो रहा है। एयरपोर्ट के अंदर खाली पड़ी जमीन में जंगली घास ने डेरा डाल लिया है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। टर्मिनल इमारत में लगी महंगी टाइल्स काली पड़ गई हैं। एयरपोर्ट की सफाई न होने के सवाल पर राजवीर सिंह ने कहा कि अभी तक हाउस कीपिंग स्टाफ नहीं आया है। एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के साथ सफाई कर्मी और हाउस कीपिंग विभाग भी अपना काम करना शुरू कर देंगे। एयरपोर्ट में तैनात एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जल्दबाजी में उद्घाटन करने का एलान तो कर दिया गया है लेकिन अभी तक एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट टेस्टिंग तक नहीं की है। कई बार फ्लाइट टेस्टिंग का कार्यक्रम भी रद्द किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद भी एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू होने में काफी समय लग सकता है। अभी कई दौर की अन्य टेस्टिंग भी बाकी है |