{"_id":"947846a8390d357eed0eadd2164a5a33","slug":"qila-raipur-khel-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांतों से हल और कान से कार खींची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांतों से हल और कान से कार खींची
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 06 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किलारायपुर में ग्रेवाल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित 80वें किलारायपुर खेल मेले के तीसरे दिन विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। दांतों से हल उठाना, एक हाथ से वजन उठाना, हाथों सेे दंड मारना, दांतों से साइकिल उठाना, ईंट उठाना, कान से कार को खींचना आदि कारनामों ने लोगों को खूब लुभाया।
इसके अलावा हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, बुजुर्गों की दौड़, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। पटियाला से प्लेवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माउंट लिटरा जी स्कूल, दी मिलेनियम स्कूल, डीपीएसए यूनिट ऑफ दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में पंच, किक और माथे से मार्बल तोड़ना, मार्बल को आग लगा कर तोड़ना, ट्यूब तोड़ना और आग के घेरे से निकलने जैसे कारनामे दिखाए। इसके अलावा कुत्तों और घोड़ों की दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही।
मेले में जगतोली गांव के राजपाल (45) ने 85 किलो भार में 140 किलो की बैंच प्रेस लगाई। राजपाल ने बताया कि वह किलारायपुर मेले में पहली बार आए हैं। उन्होंने जैवलिन थ्रो और एथलेटिक्स में कई स्टेट अवार्ड भी हासिल किए हैं। गांव में वह बुल स्पोर्ट्स अकादमी और बुल स्पोर्ट्स जिम चला रहे हैं। वहीं 15 साल के सचिन ने डैड लिफ्ट में एक क्विंटल का वजन उठाया।