फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjabis should be given preference in jobs in refinery: Mann

रिफाइनरी में पंजाबियों को नौकरी में पहल दी जाएगी- मुख्य मंत्री मान

Fri, 02 Sep 2022 11:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Punjabis should be given preference in jobs in refinery: Mann
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि रिफाइनरी प्रबंधन को नौकरियों में पंजाबियों को वरीयता देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी में एथेनॉल का बड़ा प्लांट लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तरनतारन घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री मान शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी पहुंचे थे। उनके साथ तलवंडी साबो की आप विधायक बलजिंदर कौर भी मौजूद थीं। रिफाइनरी के बाहर मीडिया से बात करते हुए बताया कि रिफाइनरी में एथेनॉल का एक बड़ा प्लांट लगाया जा रहा है। इसमें बडे़ स्तर पर रोजगार के मौके पैदा होंगे। सीएम ने बताया कि उन्होंने प्लांट वाली जगह का जायजा लिया और राज्य में नए उद्योग लगाने के लिए भी कई उद्योगपतियों से बातचीत हुई है। मान ने कहा कि रिफाइनरी प्रबंधन को उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि रिफाइनरी में नौकरी के लिए पंजाबियों को पहल दी जाए।
विज्ञापन

पत्नी के साथ दमदमा साहिब में टेका मत्था
भगवंत मान ने बताया कि अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ बैठक में पंजाब में भाईचारक सांझ को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि बीते दिनों तरनतारन में जो घटना हुई उसके असल जिम्मेवार आरोपियों पर सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी। राज्य में कानून व्यवस्था को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। माहौल खराब करने वाले शरारती लोगों पर सख्त कारवाई की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ तलवंडी साबो स्थित दमदमा साहिब में माथा भी टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed