फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjabi artists paid their respects on the land of the martyrs.

Ludhiana News: शहीदों की धरती पर पंजाबी कलाकार हुए नतमस्तक

Fri, 26 Dec 2025 08:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Punjabi artists paid their respects on the land of the martyrs.
मंडी गोबिंदगढ़। शहीदी जोड़ मेले के दूसरे दिन माता गुजरी जी और दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। इस मौके पर पंजाबी फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार बीनू ढिल्लों और देव खरौड़, साथ ही नगर कौंसिल गोबिंदगढ़ के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस ने गुरुद्वारे में माथा टेककर माता गुजरी जी और साहिबजादों को श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने सर्वजन कल्याण और शांति के लिए अरदास भी की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कलाकारों और प्रधान ने कहा कि माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों की शहादत केवल सिख धर्म के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में धर्म और सत्य के लिए दिया गया बलिदान अन्याय और अत्याचार के खिलाफ डटे रहने की शिक्षा देता है। उन्होंने लोगों से अपने धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सनी चीमा, जगमोहन सिंह बिट्टू, गगनदीप रिच्ची सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed