फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, muktsar, badal, cm

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक सिक्के के दो पहलू : बादल

Wed, 15 Jan 2014 08:41 AM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 15 Jan 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
punjab, muktsar, badal, cm
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। लोगों को इन दोनों ही पार्टियों की ड्रामेबाजी से बचना होगा।
विज्ञापन


दोनों पार्टियां सिर्फ मनलुभावने वादों की रणनीति अपना रही हैं और लोगों को लूटने में लगी हैं। बात सिर्फ इतनी है कि कांग्रेस लोगों को दशकों से बेवकूफ बनाती आ रही है और आप के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह रास्ता अब अपनाया है। मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को मेला माघी शिअद-भाजपा गठबंधन की कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि केजरीवाल का यह सारा खेल तीन महीनों में ही खत्म हो जाएगा। खुशकिस्मती से केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री तो बन गए हैं, मगर अब अपने किए वादे पूरे करने के लिए फैसले लेने में वे असमंजस वाली स्थिति में फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता दरबार लगाने संबंधी केजरीवाल की आलोचना करते हुए बादल ने कहा कि दरबार तो राजे- महाराजे लगाते हैं जबकि लोगों के प्रतिनिधि संगत दर्शन करते हैं।

केंद्र की यूपीए सरकार पर हमला करते हुए बादल ने कहा कि अब इस भ्रष्ट सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है।

उन्होंने लोगों को आगामी लोक सभा चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि अब देश की दूसरी आजादी की लड़ाई कांग्रेस के खिलाफ शुरू करने का वक्त आ गया है।

 कांग्रेस सामाजिक बुराइयों की जननी है। यूपीए सरकार के कुशासन के कारण देश अंदरुनी और बाहरी मामलों के संबंध में सुरक्षित नहीं रहा। यू

पीए सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों पर 32 हजार करोड़ रुपये का कर्जा चढ़ गया है। केंद्र जहां पंजाब की किसानी को तबाह करने पर तुली है, वहीं राज्य सरकार किसानों को करोड़ों रुपये की सब्सिडी मुहैया करवा रही है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में कोई भी समानता न होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने अपने शासनकाल दौरान प्रशासकीय हुनर को साबित कर दिया है।

उन्हें राजनीतिक जीवन का अच्छा तर्जुबा है जबकि नेहरू गांधी परिवार के नौजवान नेता राहुल गांधी पूरी तरह से अनुभवहीन हैं। अगर तजुर्बेकार नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की बागडोर होगी तो देश उन्नति करेगा।

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अगर देश को बचाना है तो नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनानी होगी। गांधी परिवार पर बरसते हुए सुखबीर बोले कि इस परिवार ने देश को अपनी जागीर समझकर लूटा है। मगर अब लोग सब-कुछ जान चुके हैं।

नशा तस्करी मामले में कांग्रेस द्वारा मचाए जा रहे बवाल पर उप मुख्यमंत्री बोले ने कहा कि असलियत में प्रताप सिंह बाजवा ही सबसे बड़े तस्कर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख कर बाजवा की सच्चाई सामने लाई है। बाजवा तस्करों को बचाने के लिए अपना पूरा सियासी जोर लगा रहे हैं जबकि शिअद किसी तस्कर को नहीं बख्शेगी।

आम आदमी पार्टी पर व्यंग करते हुए सुखबीर ने कहा कि यह पार्टी अकाली दल की नकल कर रही है। जो काम आप ने आज शुरू किए हैं, वह मुख्यमंत्री बादल कई वर्षों से कर रहे हैं।


इस अवसर पर भाजपा के पंजाब अध्यक्ष कमल शर्मा, अकाली दल के महासचिव बलविंदर सिंह भुंदड़, एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह बराड़, बलवंत सिंह रामूवालिया, सांसद शेर सिंह घुबाया, जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह बरकंदी, हलका अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी समेत अन्य नेता भी हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed