{"_id":"c45de13b95df28ec0ffaac7b089e739e","slug":"punjab-muktsar-badal-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन को झूठ बोलने की आदत ले डूबी : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन को झूठ बोलने की आदत ले डूबी : बादल
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर)
Updated Thu, 13 Feb 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को झूठ बोलने की आदत, विपक्ष पर अनर्गल आरोप लगाने, बदले की भावना वाली सियासत करने के कारण ही पहले न सिर्फ मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा, उनके हाथ से प्रदेश कांग्रेस की प्रधानगी भी चली गई।
वीरवार को लंबी हलके के गांव लालबाई में स्वर्णसुधा जैन चैरिटेबल अस्पताल के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि 1984 के ब्लू स्टार ऑपरेशन और राज्य के जनहित के मसलों में कैप्टन ने एक दिन भी जेल नहीं काटी।
उन्होंने कहा कि कैप्टन की झूठ बोलने की आदत ने न सिर्फ कांग्रेस को बल्कि राज्य की सियासत को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान पंजाब में कर्फ्यू लगा था और मैं अपने गांव से हरियाणा में दाखिल हुआ था। वहां दो दिन बाद मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वे ऐसे झूठे व्यक्ति के सवालों के कोई जवाब भी देना मुनासिब नहीं समझते, क्योंकि कैप्टन के झूठ ने राज्य और सूबे के लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है।