फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, muktsar, badal

कैप्टन को झूठ बोलने की आदत ले डूबी : बादल

Thu, 13 Feb 2014 09:59 PM IST
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर)
अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर) Updated Thu, 13 Feb 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
punjab, muktsar, badal
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को झूठ बोलने की आदत, विपक्ष पर अनर्गल आरोप लगाने, बदले की भावना वाली सियासत करने के कारण ही पहले न सिर्फ मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा, उनके हाथ से प्रदेश कांग्रेस की प्रधानगी भी चली गई।
विज्ञापन


वीरवार को लंबी हलके के गांव लालबाई में स्वर्णसुधा जैन चैरिटेबल अस्पताल के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बादल ने कहा कि 1984 के ब्लू स्टार ऑपरेशन और राज्य के जनहित के मसलों में कैप्टन ने एक दिन भी जेल नहीं काटी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैप्टन की झूठ बोलने की आदत ने न सिर्फ कांग्रेस को बल्कि राज्य की सियासत को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान पंजाब में कर्फ्यू लगा था और मैं अपने गांव से हरियाणा में दाखिल हुआ था। वहां दो दिन बाद मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वे ऐसे झूठे व्यक्ति के सवालों के कोई जवाब भी देना मुनासिब नहीं समझते, क्योंकि कैप्टन के झूठ ने राज्य और सूबे के लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed