फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, moga, sucide

बेटा कनाडा सेटल नहीं हुआ तो गोली मार ली

Wed, 25 Dec 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Wed, 25 Dec 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
punjab, moga, sucide
थाना सदर के गांव कालीएवाला में दोपहर को अपने ही घर में एक किसान ने अपने फौजी लड़के की लाइसेंसी बंदूक से ख़ुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता लगा है कि मृतक किसान का एक पुत्र भारती फौज में है और दूसरे को जमीन बेच कर कनाडा भेजा था, लेकिन उसका लड़का विदेश में सेटल नहीं हो सका और किसान परेशान रहता था।

थाना सदर के एएसआई सत्तपाल सिंह ने बताया कि किसान मलकीत सिंह (65) निवासी गांव कालीएवाला ने बुधवार दोपहर को घर में 12 बोर की बंदूक से ख़ुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि बंदूक किसान के फौजी बेटे की है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त किसान ने खुद को गोली मारी तो उसकी पत्नी बलजीत कौर वॉशरूम में थी।
विज्ञापन


किसान मलकीत सिंह का बड़ा लड़का सुखविंदर सिंह फौज में दिल्ली में तैनात है और उसकी पत्नी और बच्चे गांव कालीएवाला में रहते हैं। मृतक किसान ने अपने छोटे लड़के दविन्दर सिंह को जमीन बेच कर कनाडा भेजा था और वह वहां सेटल न होने के कारण वह परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed