{"_id":"a446f9d4e80e0aa1cb3ccca703ddb1a2","slug":"punjab-moga-court-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बख्शीखाने का रोशनदान तोड़कर चार हवालाती फरार, पांचवां काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बख्शीखाने का रोशनदान तोड़कर चार हवालाती फरार, पांचवां काबू
अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 24 Dec 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूडिशियल अदालत में बने बख्शीखाने का रोशनदान तोड़कर चार हवालाती फरार हो गए और पांचवें हवालाती को अदालत के गेट पर काबू कर लिया गया।
इन मुलजिमों को जिले के अलग अलग थानों में दर्ज मामलों में गिरफ्तारी किया गया था और मंगलवार को फरीदकोट की जेल से पेशी भुगतने के लिए यहां लाया गया था। जिला पुलिस प्रमुख कमलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि फरार हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया है।
किरपाल सिंह उर्फ पाला गांव तलवंडी भंगेरियां को थाना महिना में बीते 8 अक्तूबर को दर्ज हत्या के केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके खिलाफ लूटपाट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। हवालाती किरपाल को कत्ल और लूटपाट के मामलों में पेशी पर लाया गया था। इसके अलावा कुलजिंदर सिंह और पलविंदर सिंह निवासी गांव वैरोवाल जिला तरनतारन खिलाफ थाना फतेहगढ़ पंजतूर में इसी वर्ष की 25 जुलाई को नशा तस्करी का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। इस मौके पर भागा चौथा हवालाती लक्ष्मण दास निवासी तलवंडी नौ बहार के खिलाफ थाना कोट ईस्से खां में इसी वर्ष 2 जनवरी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
इस मौके पर बख्शीखाने से निकल कर भागे जा रहे हवालाती गुरदेव सिंह जिला फिरोजपुर के गांव चोहला साहब को काबू कर लिया गया। इस हवालाती के खिलाफ थाना धर्मकोट में एक लड़की को अगवा और दुराचार के आरोप में केस दर्ज था। इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर पलविन्दर सिंह ने बताया कि यहां अदालत में बने बख्शीखाने में बाहर की जेलों से हवालातियों को लाक र बंद किया जाता है। ये सभी हवालाती पेशी भुगतने बाद बख्शी खाने में बंद थे। पुलिस मुलाजिम इन हवालातियों को यहां बंद कर उनके वारंट आदि लेने के लिए व्यस्त हो गए तो इसी दौरान बख्शीखाने के रोशनदान में ग्रिल न होने के कारण ये हवालाती यहां से निकलकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और अदालत के दोनों गेट बंद कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख कमलजीत सिंह ढिल्लों, डीएसपी सिटी जसपाल सिंह ढिल्लों, डीएसपी रछपाल सिंह ढींढसा और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की।