फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, rep, crime

पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुराचार

Tue, 28 Jan 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना) Updated Tue, 28 Jan 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, rep, crime
जगरांव इलाके में आते गांव में रहने वाले युवक ने पड़ोसन नाबालिग के साथ करीब एक सप्ताह पहले दुराचार किया और उस पर जुल्म किए। आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकियां भी दी।
विज्ञापन


 घटना का पता उस समय चला जब नाबालिग के परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाए। वहां पर घबराई नाबालिग से जब डाक्टरों ने पूछा तो उसने आप बीती सुनाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में मंगलवार को जगरांव महिला थाने की पुलिस ने उसके पड़ोसी किंदा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


नाबालिग की माता ने कहा कि उनकी बेटी इलाके में स्थित एक मिल में काम करती है। करीब एक सप्ताह पहले उसे छुट्टी थी और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उनके घर में घुसा और नाबालिग के साथ दुराचार किया। आरोपी ने धमकी दी कि वह किसी को इस बारे में बताएगी तो उसके परिजनों को मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजनों उसकी हालत को देख उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। नाबालिग ने डाक्टरों को रौंगटे खड़े करने वाली आप बीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराई और उसके सैंपल जांच के लिए भेज दिए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed