{"_id":"3a4da5c655d247faac82dead71fd92c2","slug":"punjab-ludhiana-pau-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोयाबीन की खेती को बढ़ावा देने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोयाबीन की खेती को बढ़ावा देने पर मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में सोयाबीन की खेती को बढ़ावा देने के लिए मंथन किया गया।
इसमें पंजाब किसान आयोग के चेयमैन डॉ. जीएस कालकट ने कहा कि सूबे में किसानों को गेहूं धान फसल चक्र से बाहर निकालने में सोयाबीन अहम भूमिका निभा सकता है। इसके लिए किसान आयोग कई तरह की पहल कर रहा है।
कृषि विश्वविद्यालय को भी इस दिशा में किसानों का मार्गदर्शन करना होगा।
उन्होंने कहा कि सोयाबीन को बढ़ावा देकर देश की खाद्य तेलों को लेकर विदेशों पर निर्भरता को आसानी से कम किया जा सकता है। आज देश की जरूरत का पचास फीसदी से अधिक खाद्य तेल विदेशों से आयात किए जा रहे हैं। पीएयू के वीसी डॉ. बीएस ढिल्लों ने कहा कि सोयाबीन के तहत देश में रकबा बढ़ा है, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक नहीं है। वर्ष 1970-71 में तीस हजार हेक्टेयर में सोयाबीन पैदा किया जा रहा था, जोकि 2014-15 में बढ़कर 109 लाख हेक्टेयर हो गया है। पिछले 44 साल के दौरान सोयाबीन का उत्पादन 14.3 से 15.9 फीसदी सालाना की दर से बढ़ा।
डॉ. ढिल्लों ने कहा कि किसानों को सोयाबीन की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पीएयू इस संबंध में किसानों को बाकायदा ट्रेनिंग भी दे रहा है।