फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, crime, blame to mla's son

मृतका के पति ने लगाए विधायक मित्तल के बेटे पर आरोप

Thu, 28 May 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 28 May 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
लोधी क्लब के पूर्व कैटरर मनीश कुमार की पत्नी रमिंदर कौर के आत्महत्या
विज्ञापन
करने के मामले ने उस समय नया मोड़ लिया, जब मनीश ने बुधवार की देर रात को मनाली से लुधियाना पहुंचकर उद्योगपति रोहित जैन पर रमिंदर को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया।

मनीश कुमार ने अकाली दल के मानसा से विधायक प्रेम मित्तल के बेटे अशोक मित्तल पर भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के आत्महत्या करने के पीछे उनका भी हाथ है। अशोक ने इन सभी आरोपों को नकारा है। पुलिस ने रोहित जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर लिया है।

मनीश ने कहा कि कुछ समय पहले उससे लोधी क्लब के कैटरर का ठेका खत्म हो गया था। करीब डेढ़ से दो महीने पहले विधायक प्रेम मित्तल के बेटे अशोक मित्तल और उद्योगपति रोहित जैन की उससे व उसकी पत्नी रमिंदर कौर से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि वह उसे लोधी क्लब के कैटरर का ठेका दोबारा दिलवा देंगे। इसके लिए कुछ पैसे लगेंगे, लेकिन उन्होंने ठेका लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

उन्होंने ठेका लेने के बजाय मनाली में होटल ले लिया और वहीं पर चले गए। मनीश ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी किसी बात को लेकर परेशान चल रही थी, लेकिन वह उसे खुल कर बता नहीं रही थी। मनीश के अनुसार बुधवार की सुबह रमिंदर कौर फोन पर कह रही थी कि वह आत्महत्या करना चाहती है। उसने कहा था कि वह लुधियाना से कुछ दिनों के लिए मनाली रहने आ जाए।

मनीश ने आरोप लगाया कि आत्महत्या करने से पहले रमिंदर कौर ने अपने फोन से विधायक प्रेम मित्तल के बेटे अशोक मित्तल को मैसेज किया था कि भैया रोहित को बता देेना कि वह उसकी वजह से यह कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी की परेशानी की वजह रोहित जैन के साथ साथ अशोक मित्तल भी है। वह राजनीतिक पहुंच के चलते उसे भी नुकसान पहुंचवा सकते हैं।

मामले से नहीं है कोई लेना देना : अशोक मित्तल
अकाली विधायक प्रेम मित्तल के बेटे अशोक मित्तल ने मनीश के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि रोहित और रमिंदर कौर की फेसबुक पर ही मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि रमिंदर द्वारा किया गया उन्हें कोई मैसेज नहीं मिला है। रमिंदर ने किस वजह से आत्महत्या की, उन्हें नहीं पता।

जांच के बाद की जाएगी अगली कार्रवाई : एसीपी
एसीपी सराभा नगर गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि पुलिस ने रोहित जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। विधायक प्रेम मित्तल के बेटे का इस मामले से कोई लेना देना है या नहीं, इसके बारे में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed