फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, cm badal, ravneet bittu

कांग्रेसी लगाएंगे सीएम बादल के कार्यालय को ताले:बिट्टू

Wed, 27 May 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 27 May 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के घेराव से उत्साहित कांग्रेसी पहले नगर निगम कार्यालय और उसके बाद चंडीगढ़ स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय को ताला लगाएंगे। इस तरह से रुके विकास कार्यों पर राज्य सरकार को घेरेंगे। यह जानकारी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने सांसद काल का एक वर्ष पूरा होने पर स्थानीय फ्रेंड्स रिजेंसी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब हितैषी मोदी सरकार ने पंजाब में विकास कार्यों के दरवाजे ही बंद कर दिए हैं। कांग्रेस के सांसदों, विधायकों व पार्षदों को विकास कार्यों के लिए धन न होने का हवाला देकर विकास के लिए फंड उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे। बिट्टू ने कहा कि अगर राज्य सरकार के पास विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, शुद्घ पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए धन की व्यवस्था नहीं है तो वह अपने कार्यालयों को ताले लगा कर घर चले जाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेसी कार्यकर्ता जनता को साथ लेकर मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों के कार्यालयों को ताला लगा देंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक सुरिन्द्र डाबर, विधायक राकेश पांडे, विधायक भारत भूषण आशू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव राजा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 लुधियाना के विकास में रुकावट के लिए बादल परिवार जिम्मेदार बिट्टू ने यूपीए सरकार की तरफ से आरंभ की गई योजनाओं को मोदी सरकार द्वारा स्थगित करने के आरोप लगाए।

लुधियाना के विकास में रूकावट के लिए बिट्टू ने बादल परिवार को जिम्मेदार ठहराया। सांसद बोले कि पिछले चुनाव में उन्होंने लुधियाना में सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एम्स की लुधियाना में स्थापना करने का जनता से वायदा किया था। अपने वायदे मुताबिक उन्होंने लुधियाना के लिए एम्स का प्रस्ताव पारित भी करवा लिया। मगर केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर की तरफ से बठिंडा में एम्स स्थापित करवाने के हठ के चलते मामला लटकता जा रहा है।


लुधियाना-दिल्ली के बीच कई कंपनियां फ्लाइट को तैयार

लुधियाना में एयरपोर्ट के लिए बहुत सी प्राइवेट कंपनियां लुधियाना दिल्ली के बीच फ्लाइट आरंभ करना चाहती हैं, मगर पंजाब सरकार दिल्ली-लुधियाना वाया बठिंडा फ्लाइट आरंभ करने की जिद्द करके लुधियाना एयरपोर्ट को फ्लाइटों से वंचित रख रही हैं। जबकि स्थिति यह है कि बठिंडा तक कोई भी एयरलाइन्स हवाई सेवा को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed