{"_id":"10928061d496181b15e65ef2bc5d03da","slug":"punjab-ludhiana-boxing-champion-mandeep-sandhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौटी विश्व चैंपियन मनदीप, स्वागत को उमड़ा लुधियाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौटी विश्व चैंपियन मनदीप, स्वागत को उमड़ा लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 26 May 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइपे में जूनियर विश्व बाक्सिंग चैंपियनशिप में जीतकर मनदीप कौर संधू मंगलवार को अपने गांव पहुंची। अपनी लाडली के स्वागत के लिए पूरा लुधियाना उमड़ पड़ा।
गोल्ड मेडल के साथ मनदीप के लुधियाना पहुंचने पर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने उसे फोन पर बधाई दी। डीसी रजत अग्रवाल ने मिनी सचिवालय में मनदीप का स्वागत किया वहीं लुधियाना से लेकर जगरांव तक पूरे रास्ते में विभिन्न संस्थाओं की ओर से मनदीप का स्वागत किया गया।
बाइक और कारों का काफिला खिलाड़ी की अगुवाई कर रहा था। गांव में मनदीप के स्कूल के बच्चों ने भी रंगोली बनाकर उसका स्वागत किया। इस मौके पर जगरांव के एसडीएम राकेश कुमार, जिला शिक्षा आफिसर परमजीत कौर चाहल और जिला खेल आफिस महिंदर सिंह मौजूद रहे। डीसी अग्रवाल ने बताया कि सरकार की ओर से मनदीप कौर को एक लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
मैरीकॉम है मनदीप की आइडल
मनदीप कौर के मुताबिक मैरीकॉम मेरी आइडल हैं। उनसे मुझे आगे बढ़ने और जीतने की प्रेरणा मिलती है। मैं बस जीतने के लिए खेलती हूं। गांव में कोच बदलते रहते हैं। इसलिए प्रोफेशनल कोच की जरूरत है ताकि बेहतरीन खिलाड़ी तैयार हो सकें। 2011 से अब तक जितने भी इवेंट्स में हिस्सा लिया है, गोल्ड मेडल जीता। अब ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना ही टारगेट है।
मनदीप को ‘गौरव पंजाब का’ अवार्ड
बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन और मालवा सभ्याचारक मंच पंजाब की तरफ से मनदीप कौर संधू को मंगलवार को राजगुरु नगर में आयोजित समारोह के दौरान ‘गौरव पंजाब का’ अवार्ड दिया गया। संधू को गोल्ड मेडल, दोशाला और बाबा बंदा सिंह बहादुर की तस्वीर भेंट की गई। फाउंडेशन के प्रधान कृष्ण कुमार बावा, विधायक एसआर कलेर और मंच के संरक्षक सुरिंदर सिंह कूनर ने कहा कि मनदीप ने भारत, पंजाब और अपने गांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।