फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhian, weather, rain, fruits

बारिश ने ‘डुबोया’ लुधियाना में फलों का कारोबार

Wed, 22 Jan 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 22 Jan 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhian, weather, rain, fruits
सर्दी के  मौसम में फल मार्केट सामान्य तौर पर 20 से 25 फीसदी तक सुस्त रहती है, लेकिन पंजाब की आर्थिक राजधानी में मंगलवार की देर रात से हो रही बारिश में फल कारोबार लगभग ‘डूब’ सा गया है।
विज्ञापन


बारिश के चलते शहर की फल मंडी में बुधवार को सत्तर फीसदी ग्राहक कम पहुंचे, अस्सी फीसदी रेहड़ी वालों ने अपनी रेहड़ियां नहीं लगाई। इसके अलावा माल की आमद भी 30 फीसदी तक कम हुई। बावजूद इसके  ग्राहकों के टोटे के कारण काफी मात्रा में फल बचे रह गए। मंडी में 25 हजार किलो किन्नू का स्टॉक बचा रह गया। इन परिस्थितियों में फल की कीमत भी मंगलवार के मुकाबले बुधवार को औंधे मुंह गिर गई। कारोबारियों का कहना है कि अब मौसम साफ होने के बाद ही मंडी में रौनक लौट सकती है।
विज्ञापन


इलाके में मंगलवार से ही आसमान पर बादल छा गए। मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद देर रात से बारिश का दौर शुरू हो गया जो बुधवार को भी जारी रहा। शहर में बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 18.30 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। लिहाजा सुबह से ही बारिश का दौर चलने के कारण फल मंडी में सन्नाटा पसर गया। आढ़ती ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में चीकू की आमद नहीं हुई
बारिश के कारण मंडी में चीकू की आमद नहीं हुई। मंडी में एकदम से आई सुस्ती के कारण फलों की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। मंगलवार को 16 रुपये प्रति किलो में बिकने वाले किन्नू की कीमत बुधवार को गिरकर 12 रुपये रह गई। पाइन एप्पल के  दाम एक दिन में 25 रुपये से गिरकर 18 रुपये रह गए। संतरे की कीमत 1000 रुपये प्रति 22 किलो पेटी से कम होकर आठ सौ रुपये रह गई। हरे अंगूर के दाम भी 50 रुपये से कम होकर 40 रुपये रह गए। काले अंगूर के दाम 70 रुपये से कम होकर 60 रुपये प्रति किलो पर रह गए।


बारिश ने चौपट किया फल का कारोबार
फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव अमरवीर सिंह का कहना है कि बारिश ने फल कारोबार को चौपट करके रख दिया है। इससे मांग में एकदम से कमी आई है। मंडी में किन्नू का काफी स्टॉक जमा हो गया है। इसके अलावा अन्य फलों का स्टॉक भी बढ़ रहा है। इससे कारोबारी को आर्थिक नुकसान होने का अंदेशा है। अमरवीर ने कहा कि बारिश के मौसम में रेहड़ी लगाने वाले भी तौबा कर रहे हैं, जबकि मंडी से काफी माल रेहड़ी वाले ही खरीद करते हैं। अब मौसम साफ होने पर ही फल कारोबार में फिर से बहार आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed