फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab government put 10 thousand drug smugglers behind bars: Kejriwal

पंजाब सरकार ने 10 हजार नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया: केजरीवाल

Sat, 17 May 2025 08:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Punjab government put 10 thousand drug smugglers behind bars: Kejriwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब सरकार की ओर से नशे के विरुद्ध छेड़ी गई मुहिम की सराहना करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का समकालीन भारतीय इतिहास में कोई और मेल नहीं है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस अभियान के दौरान पंजाब सरकार ने 10 हजार नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जिनमें से 8500 बड़ी मछलियां हैं।

उन्होंने कहा कि नशे के अभिशाप के कारण कई परिवारों को दुखों का सामना करना पड़ा है और राज्य की पीढ़ियां बर्बाद हो गई हैं। केजरीवाल ने कहा कि यदि तीन करोड़ पंजाबी नशे के खिलाफ एकजुट हो जाएं तो 24 घंटों में नशे की समस्या का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर नशा तस्कर पंजाबियों की ताकत के आगे टिक नहीं सकते और वे जमीन के नीचे समा जाएंगे। नशे के खिलाफ जंग को जमीनी स्तर पर ले जाया जाएगा और राज्य के लगभग 13000 गांवों में बैठकें की जाएंगी। पंजाब सरकार पहले ही राज्य में युवाओं को 54000 के करीब नौकरियां दी जा चुकी हैं और अब हर गांव में युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed