{"_id":"63f359ef41a3d6d5b802505d","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-released-specially-designed-clock-in-punjabi-at-ludhiana-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2023 पंजाबी वर्णमाला लिखी घड़ी जारी, सीएम मान ने किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2023 पंजाबी वर्णमाला लिखी घड़ी जारी, सीएम मान ने किया जारी
Mon, 20 Feb 2023 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 05:01 PM IST
सार
इस घड़ी पर गुरुमुखी लिपि में पंजाबी वर्णमाला के 35 अक्षर खुदे हुए हैं और नीचे मा बोली साडा मान लिखा है। इस दौरान पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि यह घड़ी हमारी मातृभाषा पंजाबी से जुड़े रहने के लिए चौबीस घंटे रिमाइंडर होगी।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान ने जारी की पंजाबी लिखी हुई घड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2023 (21 फरवरी) की पूर्व संध्या पर सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में एक विशेष रूप से डिजाइन की गई घड़ी जारी की। इस घड़ी पर गुरुमुखी लिपि में पंजाबी वर्णमाला के 35 अक्षर खुदे हुए हैं और नीचे मा बोली साडा मान लिखा है। इस दौरान पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि यह घड़ी हमारी मातृभाषा पंजाबी से जुड़े रहने के लिए चौबीस घंटे रिमाइंडर होगी। 21 फरवरी को दिन को चिह्नित करने के लिए पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लुधियाना पुलिस की पूरी टीम को हिदायत दी गई है कि पंजाबी भाषा में अपने नाम का बैज लगाएं। सभी कार्यालयों में पंजाबी भाषा का प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए सीपी लुधियाना ने आदेश दिया है कि सभी पुलिस कार्यालयों और भवनों के कार्यालय बोर्ड पंजाबी भाषा में होने चाहिए।
विज्ञापन