फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CM Bhagwant Mann advised farmers to seed crop of moong, government will give MSP

सीएम भगवंत मान का बड़ा एलान: गेहूं और धान के साथ मूंग की फसल भी बीजें किसान, सरकार देगी एमएसपी

Thu, 05 May 2022 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 May 2022 02:36 PM IST
सार

गुरुवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के डॉक्टर मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया का 299वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रहे।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann advised farmers to seed crop of moong, government will give MSP
लुधियाना में आयोजित समागम में पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कृषि सुधारों को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि किसान गेहूं और धान की फसल के साथ-साथ अब 55 दिन में तैयार होने वाली तीसरी मूंग की फसल बीजें, सरकार इस फसल पर एमएसपी देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की हवा, पानी और जमीन तीनों ही प्रदूषित हो गई हैं। अब इनको ठीक करने का समय आ गया है और यह ठीक तभी होगी जब हम सब मिलकर इस का प्रयास करेंगे। खासकर किसान अपने फसल चक्र में बदलाव लाएं। सरकार उनको हर तरह का सहयोग देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि मूंग की फसल जल्दी तैयार होती है। इसलिए मूंग की फसल बीजना शुरू करें। मुख्यमंत्री ने यह एलान पंजाब कृषि  विश्वविद्यालय में महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया। 

विज्ञापन


गुरुवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के डॉक्टर मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया का 299वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रहे। मान ने महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया की तस्वीर के समक्ष शीश निवाया और फूल माला अर्पण की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महाराजा जस्सा सिंह की शिक्षाओं को अमल करके जीवन जीने की नसीहत दी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा हम उनकी शिक्षाओं को अपना लें तो जीवन खुशहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया ने पंजाब में खुशहाल शासन व्यवस्था दी थी। सभी वर्ग उनके शासन में खुशहाल थे। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी सब वर्गों के कल्याण के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य सरकारों ने भ्रष्टाचार किया है। दोनों हाथों से लूटा है। इस वजह से पंजाब के हालात बुरे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का अंधेरा बहुत बड़ा है लेकिन सूरज जरूर उदय होगा। अंधेरा जरूर छटेगा। कभी पंजाब देश का नंबर वन राज्य होता था। लेकिन भ्रष्ट नेताओं ने पंजाब को काफी पीछे धकेल दिया है। वे पंजाब के लोगों के सहयोग से बढ़िया शासन देंगे। जिससे आम लोगों का भला हो और युवाओं को रोजगार मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा कि हमारी सरकार को आए हुए 50 दिन से ज्यादा नहीं हुए हैं लेकिन हमने बड़े सुधार किए हैं। हाल ही में 26 हजार से अधिक नौकरियों का विज्ञापन दिया है। जल्दी युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को बेहतरीन माहौल दिया जाएगा। जिसमें सबको अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं व रोजगार प्रदान किया जा सके। मान ने युवाओं से अपील की कि वे विदेश न जाए पंजाब के अंदर रहकर ही प्रदेश को आगे ले जाने में सहयोग दें। सरकार युवाओं को नौकरी व अन्य बिजनेस करने के मौके देने के लिए कटिबद्ध है। 

कृषि सुधारों पर सीएम ने कहा कि पंजाब की हवा जमीन और पानी तीनों ही प्रदूषित हो गए है। इनमें सुधार की बहुत जरूरत है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह फसल चक्र में बदलाव लाएं विशेष करके धान की बिजाई खेतों में सीधी करें। कद्दू न करें जिससे पानी की खपत कम हो। उन्होंने किसानों को बासमती की पैदावार बढ़ाने पर भी जोर दिया।


कार्यक्रम के अंत में सीएम मान ने रामगढ़िया समाज के लिए विशिष्ट योगदान देने वाले अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। इनमें पंजाबी गायक सुरेंद्र छिंदा, डॉ. अनुराग सिंह, उद्यमी अनुराग, कुलवंत सिंह लोटे, शिक्षक चमकौर सिंह, उद्यमी संदीप रियात, अमृत सिंह घड़ियाल और अमरीक सिंह को महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लुधियाना के सभी विधायकों ने सीएम भगवंत मान को महाराजा जस्सा सिंह का चित्र व शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लुधियाना के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी, कुलवंत सिंह सिद्धू ,मदन लाल बग्गा, राजेंद्र कौर छीना, जसवंत सिंह के आलावा सर्वजीत कौर मानुके विधायक जगरांव सहित डीसी सुरभि मलिक, पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा सहित अन्य अधिकारी व आम आदमी पार्टी के वर्कर व लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed