फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab cabinet meeting to be held in Ludhiana today

लुधियाना में आज इनवेस्ट पंजाब समिट: शहर में पहली बार होगी कैबिनेट बैठक, कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

Wed, 27 Oct 2021 02:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Oct 2021 02:35 AM IST
सार

बुधवार को लुधियाना में इनवेस्ट पंजाब समिट का आगाज होगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसमें शिरकत करेंगे और उद्यमियों को पंजाब में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। वहीं बुधवार को लुधियाना में ही पंजाब कैबिनेट की बैठक भी होगी। 

विज्ञापन
Punjab cabinet meeting to be held in Ludhiana today
सर्किट हाउस में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सभी की नजरें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर टिक गईं हैं। वजह एक ही दिन में 45 मिनट के अंतर में दोनों ही दिग्गज नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। मुख्यमंत्री चन्नी इनवेस्ट पंजाब समिट में उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करने के लिए आकर्षित करेंगे और कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। लुधियाना में ही पंजाब कैबिनेट की बैठक भी होगी।

विज्ञापन


बुधवार को लुधियाना के एक रिजार्ट में इन्वेस्ट पंजाब समिट का आयोजन होगा। 11 बजे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह बड़ी घोषणा कर सकते हैं। राजनीतिक एक्सपर्ट बता रहे हैं कि कैप्टन को लेकर चल रहे तमाम चर्चाओं के सिलसिलों में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। राजनीतिक एक्सपर्ट यह भी बता रहे हैं कि कैप्टन अपनी नई पार्टी की घोषणा भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक भी आज
बुधवार को ही लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की पहली बार बैठक होगी। यह बैठक सर्किट हाउस में होगी। हालांकि पहले इसके लिए बचत भवन को चुना गया था। जिला प्रशासन ने बचत भवन को चमकाना शुरू कर दिया था। मंगलवार दोपहर बाद फैसला बदलते इसे सर्किट हाउस में कर दिया गया है। अब प्रशासन सर्किट भवन को चमकाने में जुटा है।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहली बार बुधवार को लुधियाना आ रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट की बैठक को भी यहीं पर रखा गया है। मंगलवार से सर्किट हाउस के आसपास सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। वहीं निगम अधिकारियों को पूरे सर्किट हाउस की सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बिजली बोर्ड अधिकारी भी अपनी तैयारी में जुटे हैं। सर्किट हाउस के पास से जाने वाली सभी लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है, वहीं सर्किट हाउस के सभी पॉइंट को चेक किया जा रहा है। ताकि कैबिनेट की बैठक के दौरान कोई बाधा पैदा न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed