लुधियाना में कैबिनेट बैठक: 27 को पहली बार उद्योगनगरी से चलेगी सरकार, इन्वेस्ट पंजाब समिट का भी आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM IST
सार
27 अक्तूबर को लुधियाना में इन्वेस्ट पंजाब समिट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा निवेश राज्य में लाने पर पंजाब सरकार का फोकस रहेगा। इसी दिन पहली बार लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की बैठक होगी। माना जा रहा है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी बैठक में उद्योगों को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की बैठक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला