फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Assembly Elections: Industrialist of Punjab will only vote to those who fulfill their promises

उद्यमियों की दो टूक: पंजाब विधानसभा चुनाव में सुनेंगे सबकी... करेंगे मन की, घोषणा पत्र नहीं शपथ पत्र लेंगे 

Sat, 11 Dec 2021 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 02:03 PM IST
सार

महानगर लुधियाना में इंडस्ट्री के लिए पांच बड़े फोकल पाइंट कई दशक पहले बनाए गए थे। उसके बाद एक भी फोकल पाइंट किसी सरकार ने नहीं बनाया है। पुराने फोकल पाइंट के हालात यह है कि वहां से गुजरना भी मुश्किल है।

विज्ञापन
Punjab Assembly Elections: Industrialist of Punjab will only vote to those who fulfill their promises
लुुधियाना इंडस्ट्री। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने वोट बैंक साधने के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। ऐसे में पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना की इडंस्ट्री पर हर किसी राजनीतिक पार्टी की नजर है। इस इंडस्ट्री से केवल वोट बैंक ही नहीं मिलता है, बल्कि चुनावी फंड का भी जुगाड़ यही से चलता है। सच यह है कि बीते डेढ़ दशक से इंडस्ट्री के साथ बड़े वादे किए गए लेकिन किसी ने पूरा नहीं किया। ऐसे में इस बार विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्येक राजनीतिक पार्टी की बैठक में इंडस्ट्रिलिस्ट मिलने तो जा रहे है, लेकिन अपने दिल की बात नहीं खोल रहे हैं। कारोबारियों का साफ कहना है कि इस चुनाव में वह सुनेंगे हर राजनीतिक पार्टी की लेकिन करेंगे अपने मन की। कारोबारियों की यह फैसला राजनीतिक पार्टियों पर भारी पड़ने वाला है। 

विज्ञापन


महानगर लुधियाना में इंडस्ट्री के लिए पांच बड़े फोकल पाइंट कई दशक पहले बनाए गए थे। उसके बाद एक भी फोकल पाइंट किसी सरकार ने नहीं बनाया है। पुराने फोकल पाइंट के हालात यह है कि वहां से गुजरना भी मुश्किल है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले कारोबारियों के साथ बड़े वादे किए थे, पांच रुपये बिजली देने का सबसे बड़ा दावा किया गया था। जिसे आज तक पूरा नहीं किया जा सका है। आज भी कारोबारी नौ रुपये प्रति यूनिट बिजली चुकाने के लिए मजबूर हैं। विधानसभा चुनाव की आहट से पहले राजनीतिक दल कारोबारियों को साधने में जुटे हैं। हर राजनीतिक पार्टी का प्रमुख कारोबारियों से बैठक कर रहा है, उन्हें समस्याएं बताने के लिए कह रहे है। लेकिन इस बार कारोबारी कुछ अलग ही मूड में दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


घोषणा पत्र मजाक बन कर रह गए
चुनाव को देखते राजनीतिक दलों ने मुफ्त मुफ्त की झड़ी लगा रखी है, इन्होंने दावों का मजाक बनाकर रख दिया है। चुनावी घोषणा पत्र महज एक ड्रामाबाजी बन गई है। इसलिए कारोबारी किसी राजनीतिक पार्टी की घोषणा पर विश्वास नहीं करेंगे। सत्ताधारियों से पूछा जाएगा कि उन्होंने पिछले किए वायदों में क्या पूरा कर दिखाया है। दूसरी पार्टियों को भी उनकी सरकार के समय किए गए वायदों को याद दिलाया जाएगा। इस बार घोषणा पत्र नहीं शपथ पत्र लिए जाएंगे। चुनाव आयोग से भी कहा जाएगा कि घोषणा पत्र में किए वायदों को पूरा नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। -विनोद थापर, प्रधान निटवियर क्लब लुधियाना

विज्ञापन
विज्ञापन


सुनेंगे सबकी करेंगे मन की 
राजनीतिक पार्टियां हमें बुला रही है इसलिए हम हर किसी की बात को सुनने जा रहे है। लेकिन इस बार कारोबारी करेंगे अपने मन की। हर चुनाव में कारोबारियों को लॉलीपाप देने से काम नहीं चलेगा। चुनावी फंड देने के लिए इस बार किसी कारोबारी के पैसा नहीं है। हमें पांच रुपये बिजली देने का वायदा आज तक पूरा नहीं हो पाया है। जीएसटी रिफंड का पैसा आज तक कारोबारियों को नहीं मिला है। इस बार सुनेंगे सबकी करेंगे अपने मन की। - डीएस चावला, प्रधान यूसीपीएमए 



इस बार झूठे झांसों में नहीं फसेंगे 
पंजाब की होटल इंडस्ट्री के लिए किसी भी राजनीतिक दल ने आज तक कुछ नहीं किया है। चाहे सरकार ने होटल को इंडस्ट्री का दर्जा दे रखा है, लेकिन आज तक हमें किसी सरकार ने इंडस्ट्री की सुविधाएं नहीं दी है। बिजली का बिल आज भी हम कामर्शियल रेट पर भरते है। पंजाब भर में होटल इंडस्ट्री के साथ 12 लाख लोग जुड़े है। हमारी यूनियन के साथ पंजाब भर से 73 सौ होटल एवं रेस्टोरेंट जुड़े है। कोरोना महामारी के दौरान एक साल हमारा कारोबार ठप रहा, लेकिन हमें राहत के नाम पर कुछ नहीं मिला। इस बार राजनीतिक दलों के झूठे झांसों में नहीं फंसेंगे। - अमरवीर सिंह, प्रधान होटल एंड रेस्टोरेंट यूनियन पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed