फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, youth congress protest in ludhiana, ludhiana protest

स्पीकर ने शुरू होने से पहले उठवाया यूथ कांग्रेसियों का धरना 

Sun, 22 May 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 22 May 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
protest, youth congress protest in ludhiana, ludhiana protest
लुधियाना में जिला यूथ कांग्रेस की ओर से लुधियाना के मॉडल टाऊन में विधानसभा के स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के निवास स्थान के नजदीक धरना लगाकर रोष प्रर्दशन करते हुए। व इस दौरान धरने में स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल मौजूद होकर यूथ कांग्रेस की मांगें सुनते हुए। - फोटो : अमर उजाला
अनाज घोटाले के खिलाफ विधानसभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल की मॉडल टाउन स्थित कोठी का घेराव करने गए यूथ कांग्रेसियों का प्रदर्शन स्पीकर ने ही फ्लाप कर दिया। यूथ कांग्रेसियों द्वारा कोठी का घेराव करने से पहले ही स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल वहां पहुंचे और उन्होंने यूथ कांग्रेसियों से ज्ञापन ले लिया।
विज्ञापन


स्पीकर ने यूथ कांग्रेसियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगें सरकार तक पहुंचा देंगे। घेराव के दौरान हंगामे की आस लगाए बैठे कांग्रेसी कुछ समय बाद चुपचाप वहां से चले गए। 
विज्ञापन


लोकसभा यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सन्नी कैंथ की अगुवाई में यूथ कांग्रेसी वर्करों ने रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे विधानसभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल की कोठी का घेराव करना था। पुलिस ने रविवार सुबह से ही स्पीकर अटवाल की कोठी के दोनों तरफ बैरिकेड लगा रखे थे। कोठी से कुछ दूरी पर यूथ कांग्रेसियों ने टेंट लगाकर धरना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठी के घेराव से पहले एडीसीपी 3 परमजीत सिंह पन्नू ने कांग्रेसियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह घेराव करने की बात पर अड़े रहे। 

इसी दौरान चरणजीत सिंह अटवाल खुद ही अपने कुछ समर्थकों के साथ घर से निकले और यूथ कांग्रेसियों के धरने पर पहुंच गए। वहां पर उन्होंने यूथ कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया। यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सन्नी कैंथ और लक्की कपूर ने स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल से 12 हजार करोड़ रुपये के अनाज घोटाले की जांच कराने की मांग की।


इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हर दिन कोई न कोई बड़ी वारदात हो रही है। अटवाल ने यूथ कांग्रेसियों को आश्वासन दिया कि वह सदन में दोनों पार्टियों के स्पीकर है। वह उनकी बात को सरकार तक पहुंचा देंगे। इसके बाद कांग्रेसी वर्कर वहां से चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed