फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, teachers on water tank in bhatinda, bhatinda protest

साथियों की रिहाई की मांग पर अध्यापक टंकी पर चढे़

Sun, 08 May 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल Updated Sun, 08 May 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
protest, teachers on water tank in bhatinda, bhatinda protest
रामपुरा फूल में टंकी पर चढ़े अध्‍यापक। - फोटो : अमर उजाला
टेट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन की ओर से रविवार को बठिंडा में शांतमयी प्रदर्शन किया जाना था। इसमें शामिल होने जा रहे सैकड़ों अध्यापकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में गांव लहरा धूरकोट में रविवार को कई अध्यापक और अध्यापिकाएं पानी की टंकी पर चढ़ गए। साथ ही उनके साथियों ने गांव की मुख्य सड़क पर धरना देते हुए बठिंडा-चंडीगढ़ जीटी रोड पर जाम कर दिया। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने बदले गए रास्तों से यातायात खुलवाया।
विज्ञापन



बेरोजगार बीएड टेट पास यूनियन के प्रादेशिक अध्यक्ष रघवीर सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष अमनिंद्र सिंह कुठाला, विकास गर्ग, कर्मजीत सिंह, कुलजीत पाठक और नवीन ने बताया कि उन्होंने टेट का टेस्ट पास किया हुआ है। उनकी आयु नौकरी के लिए निर्धारित सीमा के करीब पहुंच चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें नौकरियां नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि अध्यापकों के 6500 पदों को बढ़ाकर 20 हजार किया जाए। सभी टेट पास अध्यापकों को नौकरी दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वे लोग मांगों के लिए बठिंडा में शांतमयी प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके सैकड़ों साथियों को रास्ते में रोककर गिरफ्तार कर लिया। इससे गुस्सा होकर उन्हें टंकी पर चढ़ना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा और डीएसपी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से बातचीत शुरू कर उन्हें टंकी से नीचे उतारने की कोशिश की। प्रशासन ने उनकी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और संबंधित अधिकारियों के साथ 16 मई को बैठक करवाने का लिखित वादा भी किया, लेकिन आंदोलनकारी अपने सभी गिरफ्तार साथियों की रिहाई तक नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed