{"_id":"57c458f34f1c1bc3602cb366","slug":"protest-rain-affected-people-protest-in-bhatinda-bhatinda-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से प्रभावित धोबीआणा बस्ती के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से प्रभावित धोबीआणा बस्ती के लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में विधयाक सरूप चंद सिंगला बरसाती इलाके में दौरा करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश का हजारों घरों में घुसने से करोड़ों का नुकसान हो गया है। सोमवार को भी आसमान पर छाए बादलों के कारण लोगों में दहशत देखने को मिली। शहर के कई इलाकों से बारिश का पानी निकल चुका है, लेकिन निचले इलाकों और घरों में फैली गंदगी से माहौल नारकीय बना हुआ है।
इससे भड़के धोबीआणा बस्ती के लोगों ने मेन रोड पर जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार उक्त लोगों को पक्के निर्माण करने की इजाजत नहीं देती और न ही उन्हें कहीं और जगह दी जा रही है। वह नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं।
उधर बारिश की वजह से कई घरों की दीवारें और छतें गिर गई। वहीं सैकड़ों घरों में बारिश का पानी घुस गया। मौके पर पहुंचे भाजपा पार्षद सरूप चंद सिंगला ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बारिश से बचने के लिए सभी को तिरपालें आदि वितरित की जाएंगी। वहीं लोगों को तिरपालों की नहीं बल्कि पक्के मकानों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी मुश्किलों का पक्का समाधान न किया तो लोग संघर्ष को तेज करेंगे।
विज्ञापन
वहीं शहरी विधायक सरूप चंद सिंगला और डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग ने बारिश के पानी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को उनकी आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद लोगों का कहना था कि प्रशासन और विधायक सिर्फ फोटो शूट के लिए ही आते हैं और झूठे आश्वासन देकर चले जाते हैं।