{"_id":"570149794f1c1b591ec8115a","slug":"protest-protest-against-schools-in-barnala-protest-in-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की लूट के विरोध में अभिभावकों ने पर्चे बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की लूट के विरोध में अभिभावकों ने पर्चे बांटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
बरनाला में प्रदर्शन करते अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट स्कूलों की ओर से मनचाही फीस बटोरने व डीसी के आदेशों वाला पत्र फाड़कर फेंकने के विरोध में पेरेंट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों अभिभावकों ने किसान यूनियन को साथ लेकर कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिभावकों ने निजी स्कूलों की लूट के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए पर्चे भी वितरित किए। कई गांवों के सरपंच व पंचायतें भी अभिभावकों के समर्थन में उतर आई हैं।
पेरेंट्स एसोसिएशन के नेता जसप्रीत कौर, ममता बंसल, अनीता रानी ने आरोप लगाया कि इस तरह वाईएस स्कूल वाले जहां माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं वहीं डीसी के आदेशों वाला पत्र फाड़कर फेंकने से डीसी के आदेशों के उल्लंघन के साथ उनके पद का भी अपमान हुआ है। समूह पेरेंट्स ने डीसी भूपिंदर सिंह राय से मांग की कि स्कूल की मान्यता रद्द की जाए।
डीसी भूपिंदर सिंह राय ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश जल्द लागू करवाए जाएंगे। जो स्कूल इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब वाईएस स्कूल का प्रबंधक वरुण को उनके मोबाइल नंबर 98780-32628 पर बार बार संपर्क किया गया तो उन्होंने अपनी पुरानी आदत के मुताबिक फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई।