फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, problem from rain, punjab news, bathinda

सिरकी बाजार के दुकानदारों का धरना-प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा Updated Wed, 31 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
protest, problem from rain, punjab news, bathinda
Protest - फोटो : demo
स्थानीय सिरकी बाजार के दुकानदारों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ धरना लगाकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने बारिश का पानी जमा होने से फैलने वाली गंदगी और पानी से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने उन्हें उक्त मामले को हल करवाने का आश्वासन दिया।

दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज का कहना है कि बारिश से उनकी दुकानों के आगे चार से पांच फुट तक पानी जमा हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब कुछ दिनों के बाद पानी सूख जाने के बाद जमा हुई गंदगी उनकी दुकानों के आगे आ जाती है। इसे लेकर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई जिला प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि इस मामले को जल्द हल किया जाएगा। इसके बाद दुकानदार शांत हो गए। 
विज्ञापन


बारिश होने के बाद सिरकी बाजार में जमा हुए पानी का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग, शहरी विधायक सरूप चंद सिंगला पहुंचे थे, लेकिन उनका दौरा भी असफल रहा। क्योंकि अभी तक सिरकी बाजार के लोगों को बारिश के पानी से कोई राहत नहीं मिली है। शहरी विधायक सरूप चंद सिंगला का कहना है कि इस समस्या के हल के लिए उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या को हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed