{"_id":"571f86df4f1c1b7827a916aa","slug":"protest-pensioner-protest-in-bhatinda-bhatinda-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों का धरना, डीसी को सीएम के नाम सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों का धरना, डीसी को सीएम के नाम सौंपा मांगपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 26 Apr 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में प्रदर्शन करते पेंशनधारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पेंशनरों ने मांगों के लिए डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय आगे धरना दिया। इसके बाद उन्होंने डीसी डॉ. बसंत गर्ग को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम एक मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कई विभागों से सेवामुक्त अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पेंशनर यूनियन के नेता दर्शन सिंह मौड ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने साल 2006 के पे कमीशन की कमियां दूर करने के विपरीत पे कमीशन की ओर से दिए गए भत्तेे और लाभ छीन लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने वजीरों विधायकों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के वेतन, पेंशन और भत्ते में बिना किसी दलील के कई गुना बढ़ोतरी कर दी। वहीं सेवामुक्त अधिकारियों व कर्मियों के लाभ छीन लिए। उन्होंने मांग की कि 23 माह का बनता डीए तुरंत जारी किया जाए।