फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, parents protest in ludhiana, protest in ludhiana

स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पेरेंट्स का प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 07 Apr 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
protest, parents protest in ludhiana, protest in ludhiana
लुधियाना में प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
डाबा रोड स्थित श्री हर किशन साहिब सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैनेजमेंट की ओर से की जा रही मनमानी को रोकने के लिए  पेरेंट्स ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


अभिभावक बीर सुखपाल सिंह ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने स्कूल फंड,  एडमिशन फीस ओर मासिक फीसों में बढ़ोतरी कर दी है। स्कूलों की मनमानी के चलते मंगलवार को डायरेक्टर प्रेम सिंह सोखी से मीटिंग हुई जिसमें उन्होंने बुधवार का समय मांगा। बुधवार को बीमारी का बहाना बनाकर उन्होंने पेरेंट्स से मिलने से मना कर दिया और स्कूल में 12 अप्रैल तक छुट्टी कर दी।
विज्ञापन


वीरवार को जब उनसे मिलने की कोशिश की गई तो वह नहीं मिले। इसी के चलते स्कूल के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। डाबा रोड को भी जाम कर दिया गया, लेकिन स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई भी बातचीत करने के लिए तैयार नहीं हुआ। सुखपाल ने बताया कि सभी अभिभावकों की शर्त है कि स्कूल की फंड फीस में कटौती की जाए और किसी से जबरन फीस न ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन कहीं से किसी भी दुकानदार से कापी किताब ले सकता है। स्कूल प्रशासन उन पर स्कूल से ही किताबें लेने पर जोर न डालें। बीर सुखपाल सिंह, अवरिंदर सिंह कलसी, राम प्रकाश कपूर, संजीव कुमार, धर्मिदर सिंह, मनजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि अब वह 12 अप्रैल को स्कूल मैनेेजमेंट से मिलेंगे और डीसी की ओर से जारी किए गए आदेशों को किस हद तक मानते है उस पर बात की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed