{"_id":"5756f77f4f1c1b091d9c5e75","slug":"protest-nurse-protest-in-ludhiana-ludhiana-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल शर्मा के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नर्सों पर किए जा रहे मजाक के विरोध में मंगलवार को नर्सों और नर्सिंग विद्यार्थियों ने साहनेवाल और लुधियाना सिविल अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया। नर्सों ने सरकार से मांग की है कि इस शो में नर्सों पर की जा रही टिप्पणियों को तुरंत बंद कराया जाए, वरना संघर्ष तेज किया जाएगा। नर्सों ने मंगलवार दोपहर 12 से दो बजे तक धरना दिया।
पंजाब नर्सिंग एसोसिएशन की जिला प्रधान लवी कल्याण ने कहा कि कपिल शर्मा शो में नर्सों के खिलाफ टिप्पणियों पर उनको चेताया गया था, बावजूद इसके लगातार नर्सों का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि यदि कपिल शर्मा ने इसे बंद नहीं किया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
साहनेवाल में बलराज कौर, रंजना, हरजीत कौर, सुखवंत कौर ने कहा कि शो में नर्सों का मजाक उड़ाना गलत है। नर्सें समाज की सेवा में अहम रोल अदा कर रही हैं।
पंजाब स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने भी नर्सों को अपना समर्थन दिया है। एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलभूषण सिंगला ने कहा कि नर्सों का मजाक बंद होना अनिवार्य है।