फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, jewellers again protest in ludhiana, ludhiana jewellers protest

कल से फिर तीन दिन की हड़ताल करेंगे पंजाब के ज्वेलर्स

Sat, 23 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 23 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
protest, jewellers again protest in ludhiana, ludhiana jewellers protest
प्रदर्शन - फोटो : demo
बजट में लगाई गई एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के विरोध में ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार 25 अप्रैल से फिर से तीन दिन की हड़ताल करेंगे। यह एलान शनिवार को पंजाब ज्वेलर्स एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान आनंद प्रकाश सीकरी ने किया। सीकरी ने कहा कि देश भर के ज्वेलर्स और स्वर्णकारों की एक ही मांग है कि सोने-हीरे के आभूषणों पर लगी एक फीसदी ड्यूटी वापस ली जाए।
विज्ञापन


बजट में आभूषणों पर ड्यूटी लगने के बाद दो मार्च से देश भर के ज्वेलर और स्वर्णकार हड़ताल पर चले गए थे। चौतरफा दबाव के बावजूद सरकार टस से मस न हुई और ज्वेलर्स ने 42 दिन बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी। अब फिर से कारोबारी अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। यह आंदोलन ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार एक्शन कमेटी की अपील पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधान आनंद प्रकाश सीकरी का कहना है कि कारोबारी ड्यूटी को हटवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल की शाम सात बजे से सभी दुकानों पर ताले लगा दिए जाएंगे। तीन दिन दुकानें बंद रखकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। जो भी इस अवधि के दौरान कारोबार करेगा, उस पर भारी जुर्माना लगा कर सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इसके लिए एसोसिएशन स्तर पर टीमें बनाई गई हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगी कि बंद पूर्ण हो। इस अवसर पर मनोज ढांडा, विनीत ढंाडा, सतीश धीर और शिव धीर समेत कई ज्वेलर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed